मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: एटीएम क्लोन व एटीएम की अदला-बदली कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो दबोचे

प्रयागराज: एटीएम कार्ड बदलकर या उसका क्लोन तैयार करके ठगी करने वाले एक गैंग का प्रयागराज साइबर क्राइम टीम ने खुलासा किया। साइबर क्राइम पुलिस ने गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 29 ए…

यूपी: एटीएम क्लोन व एटीएम की अदला-बदली कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो दबोचे
यूपी: एटीएम क्लोन व एटीएम की अदला-बदली कर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो दबोचे | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  एटीएम कार्ड बदलकर या उसका क्लोन तैयार करके ठगी करने वाले एक गैंग का प्रयागराज साइबर क्राइम टीम ने खुलासा किया। साइबर क्राइम पुलिस ने गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 29 एटीएम कार्ड, क्लोन बनाने वाला उपकरण, लैपटॉप, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है। गैंग का सरगना समेत चार आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी यूपी से लेकर असम तक साइबर अपराध में लिप्त रहे हैं। आरोपी के लैपटॉप में 250 एटीएम कार्ड की डिटेल मिली है।




साइबर पुलिस ने बताया,'''अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र -प्रयागराज के प्रभारी राजीव कुमार तिवारी द्वारा साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र - प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2022 धा??ा- 419/420 भा0द0वि0 व 66सी आई0टी0 एक्ट में वादी के खाते से एक लाख रुपये एटीएम बदलकर ठगी किये जाने के सम्बन्ध में गठित टीम द्वारा साइबर सर्विलांस की तकनीकी ,सीसीटीवी फुटेज से घटना में प्रयुक्त की किये गये मोटरसाइकिल व अभियुक्तगणो की जानकारी को एकत्र कर 02 अदद अभियुक्तो को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। शेष वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा है।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women


साइबर पुलिस ने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने ठगी करने वाले नवाबगंज निवासी शैलेंद्र सिंह और लालगोपालगंज निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का सरगना सागर सिंह है। पुलिस ने प्रतापगढ़ निवासी सागर, सत्यम सिंह, दीपक और आकाश को मुकदमे में वांछित किया है। पुलिस ने बताया कि शातिर एटीएम कार्ड का डेटा कॉपी करने वाला उपकरण रखे हैं। किसी भी एटीएम के अंदर जाकर बुजुर्ग और महिलाओं को मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते हैं। एटीएम के अंदर पीछे खड़े होकर पासवर्ड देख लेते थे। इसके अलावा एटीएम कार्ड लेकर स्वैप मशीन में कॉपी करके क्लोन तैयार कर लेते हैं।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि एटीएम क्लोन कर एटीएम से पैसे निकालने वाला साइबर क्राइम का पूरा हमारा गिरोह है जो साइबर क्राइम का संगठित अपराध के रुप में कार्य करते है जिसमें हम लोग अपने राज्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज , प्रतापगढ़ बाराबंकी, रायबरेली आदि जिलो के सूनसान स्थान तथा अत्यधिक भीड वाले स्थानो पर लगे बैंको के एटीएम पर सक्रिय रह कर उन लोगो पर नजर रखते जो या तो एटीएम संचालन की पूर्ण जानकारी नहीं रखते है उनकी मदद करने के भरोसा दिलाते हुए उनकी पिन की जानकारी देख लेते है तथा उनकी मदद करने के नाम पर और अपने पास रखे हुए स्किमर डिवाइस में एटीएम का सम्पूर्ण डाटा रीड कर लेते है तथा एक अन्य तरीका उनका एटीएम कार्ड लेकर उन्हे फर्जी कार्ड दे देते है। तथा उस एटीएम का प्रयोग कर धनराशि निकाल लेते है। गिरोह के गैंगलीडर (सत्यम सिंह व सागर सिंह )है तथा डाटा कापी करने का को लेने का टेक्निकल काम दीपक सिंह करते है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1-शैलेन्द्र सिंह (उम्र-25 वर्ष)  पुत्र राम अभिलाष सिंह नि0- करीमुद्दीनपुर पो0 अटरामपुर कौडिहार बाजार थाना- नवाबगंज

2-अरुण सिंह (उम्र-25 वर्ष)  पुत्र हरि शरण सिंह नि0-ग्रा0 -अखयराजपुर पो0-लालगोपालगंज थाना- नवाबगंज जनपद प्रयागराज।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।