मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बुलंदशहर: सिकंदराबाद इलाके में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, दो लोगों की मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक जींस रंगाई की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक बड़ा धमाका हो गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। बताया…

बुलंदशहर: सिकंदराबाद इलाके में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, दो लोगों की मौत
बुलंदशहर: सिकंदराबाद इलाके में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, दो लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक जींस रंगाई की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक बड़ा धमाका हो गया।  हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे, उसी दौरान फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 



 ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब पांच किलोमीटर तक सुनायी दी|  इलाके में घटना से हड़कंप मच गया है| पुलिस ने फैक्टरी के मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने फैक्टरी मालिक के एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद एसडीएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मृतकों के परिजनों को दिलासा दिया। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000



औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव जोखाबाद में गाजियाबाद निवासी व्यक्ति की जींस रंगाई की फैक्ट्री है। बताया गया कि फैक्ट्री में करीब 20 लोग काम करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके के साथ बॉयरल फट गया। धमाका इतना तेज था कि जिस कमरे में बॉयलर लगा था वहां की छत उड़ गई और दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women



धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। दोनों श्रमिकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने किसी प्रकार शवों की शिनाख्त कराई। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन (20) पुत्र फूल सिंह निवासी गांव ऊंचागांव बुलंदशहर व गजेंद्र (45) पुत्र पुत्र बिशन सिंह निवासी गांव चटेहरा बुलंदशहर के रूप में हुई है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


एसएसपी संतोष कुमार ने कहा,''बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में एक फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट से दो लोगों की मौत| सिकंदराबाद एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि फैक्ट्री में मानकों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में बॉयलर में प्रेशर अधिक होना सामने आ रहा है। जांच कराई जा रही है। फैक्टरी मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।