मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Umesh Pal murder Case: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर बढ़ाया गया इनाम

Umesh Pal murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर दोगुना इनाम रखा है, जो अभी फरार है. शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर इनामी राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 ह…

Umesh Pal murder Case: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर बढ़ाया गया इनाम
Umesh Pal murder Case: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर बढ़ाया गया इनाम | फ़ोटो: TVL News

Umesh Pal murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर दोगुना इनाम रखा है, जो अभी फरार है. शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर इनामी राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।


उमेश पाल केस में अतीक की पत्नी शाइस्ता और बेटा असद अहमद लगातार फरार चल रहे हैं। क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की टीम दोनों की खोज में लगी हुई है। 


24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से पुलिस को अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। असद पर पहले ही 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। 



उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता से पूछताछ की थी। इसके बाद शाइस्ता फरार हो गई। उमेश केस की जांच आगे बढ़ने के बाद शाइस्ता और शूटरों के बीच का कनेक्शन सामने आया। 


इसको देखते हुए पुलिस ने शाइस्ता को भी उमेश पाल हत्याकांड के साजिशकर्ता के रूप में माना है। गिरफ्तारी के लिए लगातार कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस के हाथ अब तक सफलता नहीं लग सकी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।