मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं....बिल्कुल “शूर्पणखा” लगती हैं: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर महिलाओं पर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं| कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि,'' लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि वह बिल्कुल…

लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं....बिल्कुल “शूर्पणखा” लगती हैं: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय
लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं....बिल्कुल “शूर्पणखा” लगती हैं: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय | फ़ोटो: TVL News

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर महिलाओं पर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं| कैलाश विजयवर्गीय ने कहा  कि,'' लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि वह बिल्कुल “शूर्पणखा” लगती हैं|  उन्होंने कहा कि,''लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनती हैं कि उनमें अब देवी का स्वरूप नहीं दिखता है| कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान इंदौर में एक कार्यक्रम में दिया था| इसका वीडियो भी सामने आया है|


इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने 6 अप्रैल को कहा कि,''मैं जब बाहर निकलता हूं तो पढ़े-लिखे नौजवानों नशे में झूमते हुए देखता हूं, तो सच में ऐसी इच्छा होती कि उतर कर पांच-सात धर दूं... जिससे इनका सारा नशा उतर जाए|  उन्होंने आगे कहा कि,'' सच में भगवान की कसम .....हनुमान जंयती के दिन झूठ नहीं बोलूंगा.... और लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि हम लोग महिलाओं को देवी बोलते हैं, लेकिन इनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता है... बिल्कुल “शूर्पणखा” लगती हैं. सच में| भगवान ने 'सुंदर' शरीर दिया है... तो जरा अच्छे कपड़े पहनों यार| 


कैलाश विजयवर्गीय ने लोगों से कहा कि,''बच्चों में आप संस्कार डालिए... मैं बहुत चिंतित हूं| 


BJP राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के कपड़ों पर बयान पर मध्य प्रदेश मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि,''हमारे वस्त्र इतने शालीन और सभ्य होने चाहिए कि किसी भी सा???्वजनिक स्थान पर हमें देखकर किसी के भी मन में कोई दुर्भावना जन्म ना ले। यदि कोई वैदिक सत्य सनातन परंपराओं का पालन नहीं कर रहा, उससे विपरीत दिशा में जाता है तो वे राक्षसी वृत्ति का द्योतक कहलाएगा|


महिलाओं का अपमान करना BJP की पहचान: कमलनाथ

BJP राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के 'महिलाओं के कपड़ों' पर बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधा है| कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ,''मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा।  


कमलनाथ ने आगे कहा कि,''जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर रही बहनों के ऊपर शिवराज सरकार ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक दमन कराया। उनके बाल पकड़कर घसीटा गया। कटनी में एक महिला का निधन होने के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को मृतका के गहने बेचकर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। 


मुरैना में मुख्यमंत्री जी मंच से महिला हितैषी भाषण देते रहे और एक महिला सभा में खड़ी अपनी पीड़ा को लेकर रोती रही। यह तो सिर्फ वे घटनाएं हैं जो पिछले तीन-चार दिन में मध्यप्रदेश में घटित हुई हैं। शिवराज जी की सरकार में पिछले 18 साल से प्रदेश महिला उत्पीड़न में पूरे देश में नंबर वन हो चुका है।  



उन्होंने कहा कि,''महिलाओं का अपमान करना, उनका उत्पीड़न करना और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की पहचान बनता जा रहा है। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से निवेदन करता हूं कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे आएं कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।




भाजपा को चाहिए कि वो महिला हितैषी होने का ढोंग अब बंद कर दे: शोभा ओझा

मध्य प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि,'कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद बेटी बचाओ, लाडली बहना जैसे मुखौटों की आड़ में छिपा भाजपा का असली चेहरा फ़िर सामने आ गया है। पीएम मोदी जैसे घोर महिला विरोधी नेता के अनुयायियों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है! भाजपा को चाहिए कि वो महिला हितैषी होने का ढोंग अब बंद कर दे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।