मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया "बी हैप्पी" का म्यूजिक एल्बम, शंकर महादेवनऔर विशाल ददलानी की है सुरीली आवाज!

प्राइम वीडियो, जो भारत का सबसे पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, ने आज अपनी मोस्ट अवेटेड ओरिजिनल फिल्म बी हैप्पी का शानदार म्यूजिक एल्बम रिलीज़ कर दिया है। टी-सीरीज के लेबल तले रिलीज़ हुए इस एल्बम मे…

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया "बी हैप्पी" का म्यूजिक एल्बम, शंकर महादेवनऔर विशाल ददलानी की है सुरीली आवाज!
प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया "बी हैप्पी" का म्यूजिक एल्बम, शंकर महादेवनऔर विशाल ददलानी की है सुरीली आवाज! | फ़ोटो: TVL News



प्राइम वीडियो, जो भारत का सबसे पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, ने आज अपनी मोस्ट अवेटेड ओरिजिनल फिल्म बी हैप्पी का शानदार म्यूजिक एल्बम रिलीज़ कर दिया है। टी-सीरीज के लेबल तले रिलीज़ हुए इस एल्बम में कुल 12 ओरिजिनल ट्रैक्स शामिल हैं, जिनके लिरिक्स प्रणव वत्स ने लिखे हैं और म्यूजिक का जादू हर्ष उपाध्याय ने बिखेरा है। इस एल्बम की खास बात ये है कि इसमें सुनिधि चौहान, मीका सिंह, शंकर महादेवन, कैलाश खेर, विशाल डडलानी और सुकृति भारद्वाज जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज़ दी है। इस दमदार म्यूजिक एल्बम को अब अमेजन म्यूजिक, स्पोटिफाई, Jio सावन, एप्पल म्यूजिक और सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है। बी का म्यूजिक एल्बम दिलों पर राज करने के लिए तैयार है।


फिल्म बी हैप्पी का म्यूजिक एल्बम शिव (अभिषेक बच्चन) और धारा (इनायत वर्मा) की दिल छू लेने वाली कहानी से जुड़ा हुआ है। ये एल्बम प्यार, सपनों, त्याग और खुशियों की तलाश की खूबसूरत झलक पेश करता है। हर गाना उनकी मजबूत बॉन्डिंग के उतार-चढ़ाव को बखूबी बयां करता है, जहां धारा के डांस के प्रति जुनून की चमक है, वहीं एक सिंगल फादर के तौर पर शिव की खामोश मजबूती को भी खूबसूरती से दिखाया गया है।एल्बम में सुपरस्टार की एनर्जी से लेकर प्राण पिता का की गहराई और मज़ा ही मज़ा की खुशी तक, हर ट्रैक अलग अहसास से जुड़ा है। ये म्यूजिक एल्बम प्यार और उम्मीद की डोर को बड़ी खूबसूरती से बुनता है, जो इसे एक यादगार म्यूजिकल एक्सपीरियंस बना देता है।


बी हैप्पी के सभी 12 गानों को कंपोज़ करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए संगीतकार हर्ष उपाध्याय ने कहा, "संगीत किसी भी फिल्म की धड़कन होता है, और हम चाहते हैं कि बी हैप्पी का एल्बम सबकी प्लेलिस्ट में बार-बार सुना जाए। ये शिव और धारा की जर्नी का एक आईना है, जो उनके सपने, उनकी मुश्किलें और वो जज़्बा जो उन्हें आगे बढ़ाता है। चाहे सुपरस्टार हो या मेरे पापा, सुल्ताना हो या प्राण पिता का, हर गाना अपने आप में एक कहानी बयां करता है।" उन्होंने आगे कहा, "इतने शानदार आर्टिस्ट्स के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। इस खूबसूरत सफर में मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं रेमो सर का दिल से शुक्रगुजार हूं। उनकी गाइडेंस ने इस सफर को और भी खास बना दिया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हर धुन में बसी इस इमोशनल गहराई को महसूस करने का मौका मिलेगा।"


प्राण पिता का के बारे में बात करते हुए कैलाश खेर ने कहा, "यह गाना मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि ये उस प्यार की बात करता है, जो अक्सर अनकहा रह जाता है – एक पिता के त्याग, उसकी खामोश ताकत और उसके दिल में छुपे गहरे जज़्बातों की। बी हैप्पी में शिव के एक पिता के रूप में सफर को हर कोई अपने जीवन से जोड़ पाएगा, और प्राण पिता का ने उस एहसास को खूबसूरती से कैद किया है।" उन्होंने आगे कहा, "इस गाने के बोल, धुन – सब कुछ मुझे गहराई से छू गया। मुझे उम्मीद है कि ये गाना लोगों के दिलों तक पहुंचेगा और उन्हें उन रिश्तों की अहमियत का अहसास कराएगा, जो सच में मायने रखते हैं।"


"राजा" को अपनी दमदार आवाज़ देने वाले विशाल ददलानी ने गाने को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, "इस गाने में गहराई से जुड़े जज़्बात, हौसला और विश्वास का एहसास है, जिसे मैंने गाते वक्त पूरी शिद्दत से महसूस किया। राजा की कंपोजिशन दमदार होने के साथ-साथ गहराई तक दिल को छू लेने वाला है, और मुझे लगता है कि ये अलग-अलग तरीकों से लोगों के दिलों तक पहुंचेगा।" विशाल ने आगे कहा, "ये वो गाना है, जो आपके ज़ेहन में बस जाता है। इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"


गीतकार और गायिका सुकृति भारद्वाज, जिन्होंने मज़ा ही मज़ा और ड्रीम को अपनी आवाज़ दी है, ने बी हैप्पी एल्बम पर काम करने के अनुभव को खास बताया। उन्होंने कहा, "बी हैप्पी का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बेहद खास अनुभव रहा है। मज़ा ही मज़ा जैसे गाने हमें जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को अपनाने का संदेश देते हैं, जबकि ड्रीम उस उम्मीद को थामे रहने की बात करता है, जो हमें मुश्किल रास्तों में भी आगे बढ़ने का हौसला देती है।" सुकृति ने आगे कहा, "ये गाने बहुत पर्सनल लगते हैं क्योंकि हम सभी ने कभी न कभी शक और संघर्ष का सामना किया है, लेकिन अपने पैशन से हमें ताकत भी मिली है। बी हैप्पी जिंदगी की इस खूबसूरत यात्रा में खुशियां तलाशने की बात करता है, और मुझे यकीन है कि ये एल्बम लाइस्टनर्स के दिलों को जरूर छूएगा।"


"बी हैप्पी" के पूरे ट्रैकलिस्ट पर डालें एक नज़र:


1. सुल्ताना: बी हैप्पी एल्बम के सबसे जोशीले गानों में से एक सुल्ताना को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है, वहीं नोरा फतेही और मीका सिंह के रैप ने इसमें एक अलग ही एनर्जी भर दी है। इसके बोल प्रणव वत्स, हर्ष उपाध्याय और सुकृति भारद्वाज ने लिखे हैं।


2. राजा: राजा को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है, जिसमें विशाल ददलानी और जतिंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। इस गाने के बोल प्रणव वत्स ने लिखे हैं।


3. देवी आई: देवी आई को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है, जिसमें शंकर महादेवन ने अपनी दिल छू लेने वाले आवाज़ दी है। इस गाने के बोल प्रणव वत्स, सुकृति भारद्वाज और हर्ष उपाध्याय ने मिलकर लिखे हैं।


4. सुपरस्टार: इस एनर्जेटिक गाने को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है, जिसे मीका सिंह ने गाया है। इसके बोल प्रणव वत्स और सुकृति भारद्वाज ने लिखे हैं।


5. मजा ही मजा: यह गाना हर्ष उपाध्याय द्वारा कंपोज और सुकृति भारद्वाज ने गाया है। इसके लिरिक्स प्रणव वत्स, सुकृति भारद्वाज और हर्ष उपाध्याय ने मिलकर लिखे हैं।


6. प्राण पिता का: कैलाश खेर की भावुक आवाज़ में सजे इस गाने को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है। इसके बोल प्रणव वत्स ने लिखे हैं।


7. सुपरस्टार (किड्स वर्जन): बच्चों के इस खास वर्जन को मीका सिंह, पलाक्षी दीक्षित, प्रत्युष आनंद, अथर्व बक्षी, विश्वजा जाधव और अंशिका एस चोंकर ने गाया है। इसके बोल प्रणव वत्स और सुकृति भारद्वाज ने लिखे हैं।


8. मेरे पापा: सेंजुति दास और जतिंदर सिंह की आवाज़ में ये गाना हर बच्चे के दिल को छू जाएगा। इसे हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स प्रणव वत्स ने लिखे हैं।


9. बी हैप्पी पोयम:  अभय हरपाले की आवाज़ में सजी इस कविता को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है और इसके बोल हर्ष उपाध्याय और प्रणव वत्स ने मिलकर लिखे हैं।


10. ड्रीम: इस खूबसूरत गाने को सुकृति भारद्वाज ने गाया है। हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है और इसके बोल हर्ष उपाध्याय और सुकृति भारद्वाज ने लिखे हैं।


11. आई गॉट द मूव्स: इस गाने को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है।


12. सुल्ताना (रीमिक्स): सुनिधि चौहान की आवाज़ में इस रिमिक्स वर्जन को हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है। इसमें नोरा फतेही और मीका सिंह का दमदार रैप भी है। इसके बोल प्रणव वत्स, हर्ष उपाध्याय और सुकृति भारद्वाज ने लिखे हैं।


रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी और लिजेल रेमो डिसूजा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म "बी हैप्पी" रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में एक शानदार और टैलेंटेड कास्ट नजर आएगी, जिसमें अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नासर और इनायत वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।


यह ओरिजिनल फिल्म भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज़ में 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।