मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रमुख सचिव नगर विकास ने लिया महाकुंभ तैयारियों का जायज़ा

लखनऊ/प्रयागराज: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात ने प्रयागराज पहुंचकर उच्च स्तरीय बैठक की।महाकुंभ को लेकर जारी नगर निगम, जल निगम और सीए…

प्रमुख सचिव नगर विकास ने लिया महाकुंभ तैयारियों का जायज़ा
प्रमुख सचिव नगर विकास ने लिया महाकुंभ तैयारियों का जायज़ा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/प्रयागराज: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात ने प्रयागराज पहुंचकर उच्च स्तरीय बैठक की।


महाकुंभ को लेकर जारी नगर निगम, जल निगम और सीएनडीएस के स्वच्छता एवं विकास के तमाम कार्यों की प्रगति जानने के बाद आगे के एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को 20 दिसंबर तक सभी जरूरी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


महाकुंभ को लेकर निगम की सफ़ाई व्यवस्था, जन जागरूकता अभियान और निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया और समीक्षा की।


नगर निगम आयुक्त श्री चंद्र मोहन गर्ग ने निगम की तैयारियों, सफ़ाई व्यवस्थाओं और मेले के लिए शहर में हो रही तकनीकी प्रगति की बारीकी से जानकारी दी। साथ ही निगम की ओर से कुंभ तक होने वाले कार्यों के एक्शन प्लान से भी अवगत कराया।


समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने जल निगम और सीएनडीएस अधिकारियों से भी महाकुंभ से जुड़े कामकाज का ब्योरा लिया और शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


बैठक में प्रमुख सचिव ने प्रयागराज में उत्कृष्ट स्तर की स्वच्छता सुनिश्चित करने और 25 दिसंबर से एक सप्ताह के  विशेष स्वच्छता अभियान को हरी झंडी भी दी।


नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई इस बैठक में जल निगम जेएमडी श्री अमित सिंह, एसबीएम मिशन निदेशक, श्री मनोज झा और नगर निगम अपर आयुक्त श्री दीपेंद्र यादव, चीफ इंजीनियर, सतीश कुमार समेत नगर निगम के अन्य अधिकारीगण और टीमें उपस्थित रहीं।


Report - मोहन मेहरोत्रा


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।