मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

31 दिसंबर के पहले फुल पार्टी मूड में दिखे रितेश पांडे, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ पार्टी चलेगी फुल नाईट'

नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में नए साल का स्वागत जहां हर्षो उल्लास के साथ किया जाता है, वहीं 31दिसंबर की नाइट में पार्टी भी धूमधाम से मनाई जाती है। पार्टी में लोग फुल टू धमाल मचाते हैं और…

31 दिसंबर के पहले फुल पार्टी मूड में दिखे रितेश पांडे, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ पार्टी चलेगी फुल नाईट'
31 दिसंबर के पहले फुल पार्टी मूड में दिखे रितेश पांडे, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ पार्टी चलेगी फुल नाईट' | फ़ोटो: TVL News

नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में नए साल का स्वागत जहां हर्षो उल्लास के साथ किया जाता है, वहीं 31दिसंबर की नाइट में पार्टी भी धूमधाम से मनाई जाती है। पार्टी में लोग फुल टू धमाल मचाते हैं और खूब इंज्वाय करते हैं। इसी माहौल के मिजाज को मस्त करने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे के सिंगिंग और एक्टिंग से सजा हुआ पार्टी सांग 'पार्टी चलेगी फुल नाईट' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है।


करोड़ो दिलों पर राज कर रहे रितेश पांडे अपने फैंस और ऑडियंस के फुल मनोरंजन के लिए नए नए गाने लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में बहुत ही शानदार कहानी के साथ बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'सनम मेरे हमराज' का गाना 'पार्टी चलेगी फुल नाईट' रिलीज किया गया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह गाना ऑडियंस के बीच धमाल मचा रहा है और खूब प्यार बटोर रहा है।

इस गाने का बोल है...


'बस चलेगी अपनी मर्जी, होने दो बातें फर्जी, फुल करो वैल्युम तभी आएगी एनर्जी, पैक लगाके मूड बनाके, हो जा फुल टाइट, क्योंकि पार्टी फुल नाईट चलेगी, पार्टी फुल नाईट चलेगी, पार्टी फुल नाईट चलेगी...'



फिल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'सनम मेरे हमराज' के गाने का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है। इस गाने में रितेश पांडे अपनी अदाकारी से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं। गीतकार सत्या सावरकर ने इस गीत को लिखा है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, मधुर संगीत दिया है संगीतकार मधुकर आनंद ने। फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।