मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पृथ्वी तिवारी और संचिता बनर्जी पहली बार एक साथ फ़िल्मी पर्दे पर "गुम है किसी के प्यार में

भोजपुरी फिल्म उद्योग के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित किये जाने के फल स्वरूप कुशीनगर में भोजपुरी फिल्म "गुम है किसी के प्यार में" की शूटिंग शुरू पगरा पड़री गांव में ग्राम प्रधान…

पृथ्वी तिवारी और संचिता बनर्जी पहली बार एक साथ फ़िल्मी पर्दे पर "गुम है किसी के प्यार में
पृथ्वी तिवारी और संचिता बनर्जी पहली बार एक साथ फ़िल्मी पर्दे पर "गुम है किसी के प्यार में | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी फिल्म उद्योग के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित किये जाने के फल स्वरूप कुशीनगर में भोजपुरी फिल्म "गुम है किसी के प्यार में" की शूटिंग शुरू पगरा पड़री गांव में ग्राम प्रधान पप्पू कुशवाहा के घर पूजा पाठ के साथ पूरे विधि विधान से शुरू किया गया। भोजपुरी सितारों से भरे इस फ़िल्म के निर्देशक संदीप मिश्रा ने बताया कि भोजपुरी फिल्म " गुम है किसी के प्यार में " जो फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगी। यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी। बताते चले क़ी इसके पूर्व भी ये कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। कुशीनगर के तमकुही विकास खंड के गांव पगारा बसंतपुर निवासी संदीप मिश्रा ने बताया कि लक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म पुरी तरह से पारिवारिक एवं दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाली है साउथ की लगभग 10 फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पृथ्वी तिवारी फिल्म मे मुख्य भूमिका निभा रहे है तथा संचिता बनर्जी,संजुक्ता राय,मनोज सिंह टाइगर,साहब लाल धारी,प???रमोद पांडे,चेतन सिंह,अंशु तिवारी, रमेश यादव, मनमोहन मिश्रा ,अंशु तिवारी आदि प्रमुख भूमिका में है।


इस फिल्म में अभिनेता पृथ्वी तिवारी और संचिता बनर्जी पहली बार एक साथ फ़िल्मी पर्दे पर अभिनय करते नज़र आयगे ,पृथ्वी तिवारी  ने बताया की भोजपुरी फिल्मो में काम मेरा सपना था यह सपना सच होते नज़र आ रहा है वैसे तो मै भोजपुरी में कई वीडियो गाने कर चूका हु पर जिस में कई गाने को मिलियन व्यू मिल चुके है समर सिंह की आवाज में भोजपुरी एक्ट्रेस पक्खी हेगड़े के साथ मै हॉल ही में एक गाना शूट किया था जो काफी लोगो ने पसंद किया। मै भोजपुरी को और आगे ले जाना चाहता हु जिस से फिल्म जगत में सभी लोगो रोजगार मिले। फिल्म मै आज कल कुशीनगर में इस फिल्म की शूटिंग कर रहा हु मुझे यहाँ शूट करके बहुत अच्छा लग रहा है यहाँ के ग्रामीर लोग बहुत प्यारे है और मुझे बहुत अपना प्यार दे रहे है।


इस फिल्म मे कथा संदीप मिश्रा,पटकथा और संवाद संजय तिवारी और चंदन सिंह, निर्देशक संदीप मिश्रा,छायांकन कृष्णा पांडे,एक्शन अशोक लाल यादव,गीतकार  प्रमोद पांडे, रवि राज दीपू ,संगीतकार मधुकर आनंद प्रचारक संजय भूषण पटियाला ,सह निर्देशक संजय तिवारी, विशाल शर्मा व करिश्मा यादव है। " गुम है किसी के प्यार में "फ़िल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार मधुकर आनंद ने दिया है। फिल्म की शूटिंग कुशीनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही है । शूटिंग देखने के लिए लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।