मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

J&K: पुलवामा के लिटर इलाके में आतंकियों ने दो गैर स्थानीय लोगों को मारी गोली

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मार दी है| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,'पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादिय…

J&K: पुलवामा के लिटर इलाके में आतंकियों ने दो गैर स्थानीय लोगों को मारी गोली
J&K: पुलवामा के लिटर इलाके में आतंकियों ने दो गैर स्थानीय लोगों को मारी गोली | फ़ोटो: TVL News

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मार दी है|  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,'पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया|



दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उचित उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। आतंकियों ने पठानकोट निवासी दो लोगों को शाम के समय गोली मारी जब वह लिटर इलाके में पहुंचे थे।



दोनों में एक वाहन चालक और दूसरा उसका साथी है। बताया जाता है कि दोनों पोल्ट्री वाहन में सवार थे। घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीएस तुल्लाह ने बताया कि घायलों में से एक सुरेंद्र के सीने के बायीं तरफ गोली लगी है।



उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दूसरे की पहचान धीरज दत्ता के तौर पर हुई। उसके पैर में गोली लगी है।  के पैर में और इलाज चल रहा है।



पिछले साल 33 से अधिक लोगों की आतंकियों ने ली जान

घाटी में पिछले साल यानी 2021 में 33 से अधिक लोगों की हत्या आतंकियों ने की। सबसे पहले एक जनवरी को श्रीनगर में स्वर्णकार सतपाल निश्चल को आतंकियों ने निशाना बनाया। इसके बाद डलगेट इलाके में मशहूर कृष्णा ढाबा के मालिक आकाश मेहरा को ढाबा में घुसकर आतंकियों ने 17 फरवरी को गोली मारी थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।