मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री ने पुणे में सिम्बायोसिस आरोग्य धाम का किया शुभारंभ, कहा- दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है भारत

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में सिम्बायोसिस आरोग्य धाम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा…

प्रधानमंत्री ने पुणे में सिम्बायोसिस आरोग्य धाम का किया शुभारंभ, कहा- दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है भारत
प्रधानमंत्री ने पुणे में सिम्बायोसिस आरोग्य धाम का किया शुभारंभ, कहा- दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है भारत | फ़ोटो: TVL News

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में सिम्बायोसिस आरोग्य धाम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा,''सिम्बायोसिस अपने स्वर्ण जयंती के मुकाम तक पहुंचा है। इन संस्थान की यात्रा में अनेक लोगों का योगदान होता है। जिन छात्रों ने यहां से पढ़कर सिम्बायोसिस के विजन को अपनाया और अपनी सफलता से सिम्बायोसिस को पहच???न दी उनका उतना ही योगदान है। मैं इस अवसर पर सभी को बधाई देता हूं|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''सिम्बायोसिस ऐसी विश्वविद्यालय है जहां ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ पर अलग से एक कोर्स है। ज्ञान का व्यापक प्रसार हो, ज्ञान पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में जोड़ने का माध्यम बने, ये हमारी संस्कृति रही है। मुझे खुशी है कि ये परंपरा हमारे देश में आज भी जीवंत है| 



उन्होंने कहा,''''पुणे में रहने वाले लोग तो अच्छी तरह जानते हैं कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत ने किस तरह पूरी दुनिया के सामने अपना सामर्थ्य दिखाया है। अभी आप लोग यूक्रेन संकट के समय भी देख रहे हैं कि कैसे ऑपरेशन गंगा चलाकर भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''आज आपका देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम आज हमारे देश में है| मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। सात साल पहले भारत में सिर्फ 2 मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां थीं, आज 200 से ज्यादा मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स इस काम में जुटी हैं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।