मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War : पिछले 10 दिनों में 15 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का “सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट”..

Russia-Ukraine War: रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं| रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से अब तक 15 लाख से अधिक यूक्रेनी देश की सीमाओं को पार कर चुके ह…

Russia-Ukraine War : पिछले 10 दिनों में 15 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का “सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट”..
Russia-Ukraine War : पिछले 10 दिनों में 15 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का “सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट”.. | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War: रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं| रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से अब तक 15 लाख से अधिक यूक्रेनी देश की सीमाओं को पार कर चुके हैं। इनमें से अधिकतर पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया में दाखिल हुए हैं।  



संयुक्त राष्ट्र(United Nations) ने कहा कि,''यूक्रेन संकट के बीच पिछले 10 दिनों में अब तक 1.5 मिलियन लोग यूक्रेन छोड़कर निकल चुके हैं उनके साथ और लोगों के भी जाने की संभावना है|



संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से भागने वाले लोगों की संख्या 1.5 मिलियन से ऊपर हो गई है, जिससे यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का “सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट” बन गया है।



उधर,यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है। 



क्रेन के ल्वीव में आर्मीनियन कैथेड्रल में स्थित ईसा मसीह की प्रतिमा को वहां से सुरक्षा के लिए निकाल कर एक बंकर में रखा गया है। पिछली बार इस प्रतिमा को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बाहर निकाला गया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।