मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Punjab Polls 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न

Punjab Election 2022 : पंजाब में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए आज यानी रविवार 20 फरवरी, 2022 को वोटिंग हुई है| शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 64.3 फीस…

Punjab Polls 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न
Punjab Polls 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न | फ़ोटो: TVL News

Punjab Election 2022 : पंजाब में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए आज यानी रविवार 20 फरवरी, 2022 को वोटिंग हुई है| शाम 6 बजे तक राज्य में कुल 64.3 फीसदी मतदान की खबर है| चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक यहां 63.44 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 73.45 फीसदी मतदान मनसा जिले में हुआ है। मोहाली जिले में सबसे कम 53.10 फीसदी मतदान हुआ है। 



पिछली बार यानी 2017 में पंजाब में कुल 76.83 % लोगों ने वोट डाला था।  आज राज्य के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं|




Punjab Election 2022 LIVE updates


पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ।



शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत: 63.44%



Punjab Election 2022 LIVE updates: दोपहर 3 बजे तक 49.81% मतदान

दोपहर 3 बजे तक पंजाब में 49.81% मतदान हुए।



शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और  हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में वोट डाला। 



'युवाओं को रोज़गार देना है, उन्हें कनाडा जाने से रोकना'

उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा,'''युवाओं को रोज़गार देना है, उन्हें कनाडा जाने से रोकना है। खेती को पैरों पर खड़ा करना है। उद्योगों को वापस लाना है। ड्रग्स और माफिया राज ख़त्म करना है। जिन्होंने अब तक लूटा है उनसे हिसाब भी लेना है|




मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वोट डाला

खरड़: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना वोट डाला।




Punjab Election 2022 LIVE updates: दोपहर 1 बजे तक 34.1% मतदान

1 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 34.10% मतदान हुए हैं।




बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं..

अभिनेता सोनू सूद ने कहा,''''बहुत से लोग विशेष रूप से अकाली दल के लोग डरा रहे हैं, बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं। जब चुनाव होते हैं तो पारदर्शी चुनाव होना चाहिए। मैंने SSP साहब को शिकायत की है। हमारी गाड़ी वहां पर है, दूसरी गाड़ी से हम आ गए हैं|



 EC ने सीज की सोनू सूद की गाड़ी

मोगा ज़िला पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा,''''सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार ज़ब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया। अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|




अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा,''पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिज़ाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी|



हम सरकार बनाएंगे, बहुमत मिलेगा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा,' बहुत अच्छे चुनाव चल रहे हैं। अकाली दल-BSP की बहुत अच्छी लहर है। हम सरकार बनाएंगे, बहुमत मिलेगा|



पटियाला: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। अमरिंदर सिंह ने कहा,'''वो(नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है|




Punjab Election 2022 LIVE updates:सुबह 11 बजे तक 17.77%

सुबह 11 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में  17.77% मतदान हुए हैं।



चन्नी अपनी कुर्सी के लिए पिछले 9 महीने से लड़ रहे हैं

SAD नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा,'' पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता है और कांग्रेस और आप यह नहीं दे सकती। चन्नी अपनी कुर्सी के लिए पिछले 9 महिने से लड़ रहे हैं। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो वह अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सकते|



अपने भविष्य के लिए वोट डालने ज़रूर जाएं..

AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा,'आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। अपने भविष्य के लिए वोट डालने ज़रूर जाएं, जिसमें अच्छे स्कूल, बच्चों को अच्छा रोज़गार और अच्छे सरकारी अस्पताल हों, नशा न हो और सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें। ये सब होगा, जब आप वोट डालेंगे|



अमृतसर: सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने वोट डाला

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने स्वामी सत्यानंद कॉलेज पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने कहा, “एक तरफ माफिया है, कैप्टन अमरिंदर और प्रकाश सिंह बादल के परिवार जिन्होंने पंजाब की कोस्ट पर निजी स्वार्थों से बंधे होकर अपना व्यापार चलाया और पंजाब को दीमक की तरह चाटा। दूसरी तरफ उस सिस्टम को बदलने की चाह रखने वाले, पंजाब को प्यार करने वाले हैं|



Punjab Election 2022 LIVE updates:सुबह 9 बजे तक 4.80% 

सुबह 9 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 4.80%



लुधियाना में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने डाला वोट

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, “ मैंने अपने हल्के श्री आनंदपुर साहिब में वोट डाला है। मैं पंजाब के सारे मतदाताओं से अपील करता हूं कि पंजाब के सामने जो चुनौतियां हैं, नौजवानों और किसानों के सामने जो चुनौतियां हैं, जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें|



अबोहर: कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने वोट डाला

 पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान जारी है| कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने वोट डाला।




Punjab  Election 2022: राहुल गांधी की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों से पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करने की अपील की है| उन्होंने ट्वीट किया, "जो जन का साथ दे, निडर होकर जवाब दे, वोट उसी को दो! पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें।"




 “हर नागरिक को मतदान करना चाहिए इसकी वजह से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है”

जालंधर: राज्य सरकार में मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में एक मतदान केंद्र में मतदान किया।  उन्होंने कहा, “हर नागरिक को मतदान करना चाहिए इसकी वजह से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है।”



विकास के लिए वोट करें: पंजाब सरकार में मंत्री भारत भूषण आशु

लुधियानाकांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री भारत भूषण आशु ने वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैं सबसे अनुरोध करता हूं कि आपको संविधान से जो अधिकार मिला है उसका इस्तेमाल जरूर करें। विकास के लिए वोट करें।"



शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने मतदान किया

मनवाल: शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने मनवाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। नागरिकों को अपने मत का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए।”



मनवाल PRO गौरव कुमार ने कहा,'''' यह बहुत ही अनोखा मामला है। चुनाव आयोग ने हमें वीडियोग्राफी करने को कहा है। वे PWD मतदाताओं के प्रतीक हैं। वे शरीर से जुड़े हैं लेकिन उनके दो मत माने जाएंगे। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हमने उनके लिए खास व्यवस्था की है|




CM चन्नी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। चन्नी ने कहा,''''पंजाब में अच्छी सरकार आए, पारदर्शी सरकार आए, नेक नीति के साथ अगली सरकार चलाने का मौका मिले। मैं हमेशा सभी का भला मांगने वाला हूं इसलिए मैंने पूरे पंजाब के भले के लिए प्रार्थना की|




 ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा,  ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें|



पंजाब को एक अच्छी सरकार मिले और पंजाब में विकास हो

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,'' मैंने गुरु साहिब से अरदास की है कि पंजाब को एक अच्छी सरकार मिले और पंजाब में विकास हो। सभी का भला हो|



खरड़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मतदान से पहले कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, "परमात्मा की मर्जी है, लोगों की मर्जी है। हमने अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा कोशिश की है।"




Punjab  Election Voting: CM चन्नी का अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यवासियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है| उन्होंने ट्वीट किया है, 'जैसा कि आज पंजाब में मतदान होने जा रहा है, प्रगतिशील बदलाव के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करें| साथ ही, अपने परिवार और दोस्तों से बाहर निकलने और वोट करने का आग्रह करें क्योंकि हर एक वोट मायने रखता है|




मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है

मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद ने कहा,''''मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है और भगवान से यही मांगती हूं कि जैसे भगवान ने अभी तक आशीर्वाद दिया है आज भी दें जिससे मोगा शहर का विकास कर सकें। अभी समय आ गया है कि नागरिक जागरूक हों और अपने मत का इस्तेमाल ठीक तरह से करें|




दो सीटों से चुनाव लड़ रहे पंजाब के CM चन्नी

पंजाब में रविवार को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, जो कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, दो सीटों चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव लड़ रहे हैं|




पंजाब में वोटिंग शुरू

पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए (Assembly Elections 2022) वोटिंग शुरू हो गई है| मतदाता सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे| चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं| सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| राज्य के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता आज सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे|




पंजाब विधानसभा चुनाव पर मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद ने कहा,''मेरे पास लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं और विदेश से भी फोन आ रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि उनके रिश्तेदार और दोस्त जरूर आपको वोट देंगे। हमे सबका सपोर्ट मिल रहा है| मैंने और सोनू सूद ने लोगों के लिए बहुत काम किया है। हमारे माता-पिता और दादा जी ने भी काफी लंबे समय से लोगों के लिए काम किया है और मुझे नहीं लगता है कि किसी और नेता ने इतना काम किया है|




पंजाब: 117 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1304 उम्मीदवार

राज्य के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता आज सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे| पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने बताया कि पंजाब में 2,14,99,804 मतदाता हैं जो रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं|उन्होंने कहा कि 117 निर्वाचन क्षेत्रों में 1304 उम्मीदवार-यानी 1209 पुरुष, 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मैदान में हैं| कुल 1,304 उम्मीदवार- 231 राष्ट्रीय दलों से, 250 राज्य दलों से, 362 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से, और 461 निर्दलीय उम्मीदवार हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।