मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी को 2024 में 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी, हम बस अब कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं: पूर्णिया में बोले नीतीश कुमार

पूर्णिया: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में CM नीतीश कुमार ने PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है| नीतीश कुमार ने कहा,'' इन्होंने (BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया…

बीजेपी को 2024 में 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी, हम बस अब कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं: पूर्णिया में बोले नीतीश कुमार
बीजेपी को 2024 में 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी, हम बस अब कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं: पूर्णिया में बोले नीतीश कुमार | फ़ोटो: TVL News

पूर्णिया: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में CM नीतीश कुमार ने PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है| नीतीश कुमार ने कहा,'' इन्होंने (BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। 



PM मोदी के 2015 में दिए गए बयान पर नीतीश कुमार ने कहा,'' इन लोगों ने जो 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? ,कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है|



बिहार के सीएम और जद (यू) के नेता नीतीश कुमार ने कहा,''उन्हें (बीजेपी को) 2024 में 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी...हम बस अब कांग्रेस पार्टी का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस को तेजी से फैसला करना चाहिए|



रैली में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''पूर्णिया के इसी मैदान से 2014 में मोदी जी ने घोषणा की थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे लेकिन 8 साल हो गए कुछ नहीं हुआ? बिहार ने 39 MP दिए, बिहार को क्या मिला? इन्होंने रेल-तेल-भेल, पोर्ट-एयरपोर्ट, BSNL-LIC सब बेच दिया। केवल गुजरात और गुजराती ही यह देश चला रहे है।


तेजस्वी ने ट्वीट किया,' आज पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से महागठबंधन की सभी घटक दलों ने संयुक्त रूप से भाजपा की जनविरोधी नीतियों और बिहार के साथ निरंतर हो रहे सौतेले व्यवहार एवं तानाशाही के विरुद्ध बिगुल फूँका। सीमांचल की जागरूक जनता ने अपने अपार जनसमर्थन से महागठबंधन में अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।



तेजस्वी यादव ने कहा,'''बिहार जब लड़ता है तब दिल्ली हारता है। हम चाहते है कि बिहार की तरह दिल्ली से भी धर्म-जाति के आधार पर विद्वेष व नफ़रत फैलाने वाले संघी भाजपाई भगाए जाएं एवं लोकतांत्रिक, समाजवादी, विकसित और प्रगतिशील भारत का निर्माण हो, जिसमें अड़ानी और भगवतिया देवी बराबर हो।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।