मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

पूर्णिया में बड़ा सड़क हादसा: तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौके मौत, दो घायल; तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी लोग

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है| यहाँ एक स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला लिया…

पूर्णिया में बड़ा सड़क हादसा: तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौके मौत, दो घायल; तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी लोग
पूर्णिया में बड़ा सड़क हादसा: तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौके मौत, दो घायल; तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी लोग | फ़ोटो: TVL News

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है| यहाँ एक स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला लिया गया है|  यह घटना पूर्णिया जिले के बायसी क्षेत्र के अनगढ़ गांव की है| देर रात 2 बजे के करीब यह हादसा हुआ|  



बताया जा रहा है, यह हादसा तीखा मोड़ होने और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के कारण हुआ| स्कार्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। जिसमें से 2 की जान बच गई। सभी लोग किशनगंज के नुनिया के रहने वाले थे। सभी ताराबाड़ी गांव से लौट रहे थे। हादसे में स्कार्पियो चालक की भी मौत हो गई। 



पुलिस के मुताबिक सभी लोग तिलक चढ़ाने के बाद रात को ही खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस किशनगंज जिला के नूनिया गांव जा रहे थे| बायसी क्षेत्र के अनगढ़ गांव में मोड़ के पास लोगों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी।  हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हो गई| जबकि दो लोग जिंदा बच गए हैं"| अंगद यादव नामक युवक और एक अन्य घायल है|



अनगढ़ थाना के SHO पृथ्वी पासवान ने बताया कि,''रात 2 बजे सूचना मिली कि एक गाड़ी खाई में गिर गई है। ये लोग ताराबाड़ी से किशनगंज जा रहे थे, उसी दौरान गाड़ी पानी के खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोगों को बचा लिया गया है। हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं|



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल देर रात पूर्णियां ज़िले के कांजिया गांव में एक वाहन के तालाब में गिरने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''पूर्णिया के कांजिया गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन के तालाब में गिरने से हुई घटना में 9 लोगों की मृत्यु दुःखद। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान देने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।




मृतकों  की सूची

1. करण यादव उम्र 26 वर्ष
2. कार्तिक यादव उर्फ ( काली पददो) उम्र 25 वर्ष
3. गंगा प्रसाद यादव उम्र 60 वर्ष
4. मानिक लाल शर्मा उम्र 65 वर्ष
5. गुलाब चंद यादव उम्र 60 वर्ष
6. अमर चंद यादव उम्र 20 वर्ष
7. राम किशन यादव उम्र 65 वर्ष
8. संडब यादव उम्र 62 वर्ष
9. तनवीर आलम (ड्राइवर ) उम्र 30 वर्ष




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।