मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

दिल्ली: रोहिणी में ब्रह्मा शक्ति अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में ब्रह्म शक्ति अस्पताल के तीसरी मंजिल में आज सुबह आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर दमकल की 9 गाड़ियों की मदद से आग…

दिल्ली: रोहिणी में ब्रह्मा शक्ति अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत
दिल्ली: रोहिणी में ब्रह्मा शक्ति अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में ब्रह्म शक्ति अस्पताल के तीसरी मंजिल में आज सुबह आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर दमकल की 9 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया व आनन फानन में आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में एक मरीज की मौत की खबर है



बताया जा रह है, जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त कई मरीजों के आपरेशन भी हो रहे थे, तत्काल आपरेशन रोक कर उन्हें अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।



दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि,'रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) पर आग लग गई। दमकल की 9 गाड़ियां भेजी गई। 1 मरीज (जो वेंटिलेटर पर था) को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है, और संदेह है कि उस मरीज की मृत्यु हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है|



दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार 1 मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। आईसीयू में भर्ती 64 वर्षीय होरी लाल की मौत हो गई, वे वेंटिलेटर पर थे। जबकि तीसरी मंजिल से कूदने से डाक्टर के पैर में चोट लग गई। जानकारी के अनुसार आग इतनी ज्यादा थी कि आईसीयू में मौजूद सारी चीजें जलकर खाक हो गईं। मुश्किल से मरीजों को वहां से निकाला गया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।