मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड के चश्मदीद गवाह की मौत, घर में छत से झूलता मिला शव

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की हत…

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड के चश्मदीद गवाह की मौत, घर में छत से झूलता मिला शव
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड के चश्मदीद गवाह की मौत, घर में छत से झूलता मिला शव | फ़ोटो: TVL News

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की हत्या के चश्मदीद गवाह मृत पाए गए। कंडू के करीबी सहयोगी निरंजन वैष्णव का शव उनके घर में छत से लटका मिला| पुलिस ने बताया कि निरंजन तपन कंडू के करीबी सहयोगी थे और उनका शव झालदा के बैशबपारा में उनके घर में लटका मिला है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि निरंजन ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर दावा किया है कि, कंडू की हत्या मामले में पुलिस उसे बार-बार फोन कर रही थी, जिस कारण वह तनाव में थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि, जिस दिन से मैंने तपन की मौत देखी है, मैं मानसिक दबाव में हूं। उसकी मौत का दृश्य मेरे दिमाग में बार-बार आ रहा है और पुलिस बार-बार फोन करके दबाव बढ़ाती जा रही है। 


इस सुसाइड नोट में लिखा है कि, मेरे लिया यह तनाव असहनीय होता जा रहा है। मैंने कभी पुलिस स्टेशन का दौरा नहीं किया। इसलिए अब मैंने यह फैसला खुद किया है और मेरी आत्महत्या के पीछे किसी का हाथ नहीं है। वैष्णव का शव उस दिन मिला है जब कांग्रेस ने झालदा में 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। 


https://www.thevirallines.net/purulia-news-west-bengal-jhalda-municipality-s-congress-counselor-tapan-kandu-shot-dead


13 मार्च को हुई थी हत्या

कांग्रेस नेता तपन कंडू पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जिले की झालदा नगर पालिका क्षेत्र से पार्षद चुने गए थे। 13 मार्च को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी। वहीं, तपन कंडू की पत्नी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सोमवार को जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।