मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रायबरेली :फर्जी आईपीएस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

रायबरेली: डलमऊ पुलिस ने एक ऐसे फर्जी आईपीएस बन कर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने लोगों को धमकाकर 1 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रंगदारी न देने की सूरत में लोगों को फर्जी मुकदमें फंस…

रायबरेली :फर्जी आईपीएस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
रायबरेली :फर्जी आईपीएस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:   डलमऊ पुलिस ने एक ऐसे फर्जी आईपीएस बन कर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने लोगों को धमकाकर 1 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रंगदारी न देने की सूरत में लोगों को फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने इस मामले में एक शक्श को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाश श्रीवास्तव पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिर्जापुर द्वारा ट्रूकॉलर पर अपना वास्तविक नाम परिवर्तित करके आयुष श्रीवास्तव आईपीएस के नाम से फीड किया गया था। जिससे किसी व्यक्ति को कॉल करने पर ट्रूकॉलर ऐप में आयुष श्रीवास्तव आईपीएस दिखाई देता था। व्हाट्सएप पर भी उसने डीपी में पुलिस अकैडमी हैदराबाद का फोटो लगाया हुआ था और साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों के फोटो इंटरनेट से डाउनलोड करके अपनी गैलरी में रखता था। यह सब दिखाकर वह लोगों को यह बताता था कि वह पुलिस में है।



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16 अप्रैल 2022 को भूपेंद्र सिंह निवासी जिला मजरे नर उद्दीन थाना सलोन ने सलोन पुलिस को एक तहरीर दी कि 3 अप्रैल 2022 को मेरे मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस आयुष श्रीवास्तव बता कर फोन किया और उसके बाद उसने मुझ से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इसी चीज को दबाव बनाकर गूगल पर के माध्यम से इसने मुझसे 12 हजार रुपये स्थानांतरित भी करवा लिया। उसके बाद इसने मेरे एक बनारस में रहने वाले रिश्तेदार का पता लगाकर उसे भी फोन किया और फर्जी मुकदमे फसाने धमकी देते हुए पैसे मांग लिए। 



12 अप्रैल को आयुष श्रीवास्तव ने डरा धमकाकर मेरे साले सत्यमजय सिंह से भी 15 हजार रुपये का लेब्रा डॉग कुत्ता क्रय करवा लिया ।पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तहकीकात शुरू की और इस अभियुक्त को जोकि मिर्जापुर का रहने वाला था इसे एक तमंचा, जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल और कुछ रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने डलमऊ पुलिस को भी कई बार आईपीएस बनकर फोन किया।





रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।