मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली में मृतक महिला से संपत्ति हड़पने के लिए चोरी से अंगूठा लगवाते हुये VIDEO वायरल: रात में महिला की हुई मौत, सुबह भाई और भतीजे ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पेपर पर लगवा लिया अंगूठा

सलोन/रायबरेली: रायबरेली ज़िले के सलोन थाना क्षेत्र के दुबहन पूरे मनसा के पुरवा रामीपुर में एक मृतक महिला (80 वर्ष) की संपत्ति को हड़पने के लिए उसके मरने के बाद अंगूठा लगवाने का वीडियो सामने आया है। व…

रायबरेली में मृतक महिला से संपत्ति हड़पने के लिए चोरी से अंगूठा लगवाते हुये VIDEO वायरल: रात में महिला की हुई मौत, सुबह भाई और भतीजे ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पेपर पर लगवा लिया अंगूठा
रायबरेली में मृतक महिला से संपत्ति हड़पने के लिए चोरी से अंगूठा लगवाते हुये VIDEO वायरल: रात में महिला की हुई मौत, सुबह भाई और भतीजे ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पेपर पर लगवा लिया अंगूठा | फ़ोटो: TVL News

सलोन/रायबरेली: रायबरेली ज़िले के सलोन थाना क्षेत्र के दुबहन पूरे मनसा के पुरवा रामीपुर में एक मृतक महिला (80 वर्ष) की संपत्ति को हड़पने के लिए उसके मरने के बाद अंगूठा लगवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल” वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला के मरने के बाद कुछ लोग अंगूठा लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।



दरअसल, सलोन थाना क्षेत्र के दुबहन पूरे मनसा के पुरवा रामीपुर निवासी गयावती उर्फ धुन्नी पत्नी स्व0 रामकिशुन की रविवार रात्रि (04 सितंबर, 2022 को) मृत्यु हो गई। मृतक गयावती के नाम लगभग दो बीघा जमीन है। गयावती उर्फ धुन्नी का कोई वारिस नहीं है। जिसको हड़पने के लिए मृतका का भाई मोहनलाल और भतीजा प्रेम मृत्यु के पश्चात सादे कागज में अंगूठा लगवा रहे थे। 



महिला के मरने के बाद अंगूठा लगवाने के संबंध में पुलिस ने कहा, “मृतक महिला से सम्पत्ति हडपने के लिये चोरी से अंगूठा लगवाते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल” के संबंध में जांच थाना प्रभारी सलोन द्वारा की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतका की कोई सन्तान नही है। मृतका गयापति पत्नी स्व0 रामकिशुन निवासी रामीपुर थाना सलोन रायबरेली उम्र करीब 80 वर्ष के नाम दो बीघे गांव में जमीन है। 



जिसे लेकर प्रथम पक्ष मृतका का भाई मोहनलाल पुत्र छेदीलाल व भतीजा प्रेम पुत्र मोहनलाल व द्वितीय पक्ष मृतका के पट्टीदार जेठ के लडके/लडकी में आपसी भूमि विवाद है। जमीन को अपने पक्ष मे करने के लिये मृतका के भाई के लडके प्रेम द्वारा अंगूठा लगवाया जा रहा था, जिसका वीडियो द्वितीय पक्ष के द्वारा बनाया गया है।



पुलिस ने कहा,' इस संबंध मे दोनो पक्षो से वार्ता की गयी तो दोनों ही पक्षो ने किसी प्रकार की कानूनी/पुलिस सहायता लेने से इन्कार कर दिया और बताया कि दोनो पक्षों का आपसी समझौता हो चुका है। स्थानीय पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के मध्य कसीदगी व भूमि विवाद को देखते हुये आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।