●बुढ़वा मंगल कल, मुस्तैद हुई पुलिस
●दो जोन और छह सेक्टरों में बाटी गई पनकी मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था
●तीन पालियों में ड्यूटी पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी, पहली पाली सोमवार 20 बजे से सुबह 7 बजे तक, द्वतीय पाली सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक, तृतीय पाली शाम 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
●बुढ़वा मंगल के लिये चाक चौबंद रहेंगे इन्तज़ाम
●नगर निगम को स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए है निर्देश
●प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था लिए जनरेटर की व्यवस्था पहले से ही कराने के निर्देश
●पूरे परिसर में पीटीजेड कैमर लगाए गये हैं
●ड्रोन कैमरों से पूरे परिसर पर निगरानी की जाएगी
●सिविल डिफेंस वालंटियर तथा मंदिर के वॉलिंटियर्स जगह-जगह तैनात रहेंगे
● मन्दिर परिसर में मजबूत बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश
कानपुर: बुढ़वा मंगल, कल यानी 6 सितंबर मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान मंदिरों व खासकर पनकी मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर व्यवस्था करने की कमिश्नरेट पुलिस व जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सोमवार को पूरे दिन अधिकारी निरीक्षण करने में जुटे रहे। इसके पहले शुशयार को पुलिस लाइन में इस संबंध में बैठक आयोजित करके सुरक्षा और व्यवस्था का खाका खींचा गया था। बैठक में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन सभागार में हुई तैयारियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने की थी पुलिस आयुक्त ने बैठक में कहा था की तैयारी इस तरह से की जाए कि पूर्व के वर्षों से भी बेहतर तरीके से आयोजन हो सके मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर इन्तजाम किये गए हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने बैठक में नगर निगम से समस्त क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा स्थानीय दुकानदारों का सहयोग लेते हुए दुकान के आसपास सफाई व्यवस्था उनके द्वारा सुनिश्चित कराई जाए संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी ने कहा की मंदिर में सुव्यवस्थित तरीके से बैरी केडिंग कराई गई है।
चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लैस किये गए ही सभी कमरों का एक कंट्रोल रूम बनाया जाए। लगातार पब्लिक एड्रेस सिस्टम से चारों तरफ एनाउंस कराया जा रहा है। प्रॉपर तरीके से कराई गई बैरिकेडिंग का डिस्प्ले सभी जगह कराया। व्यवस्था को बनाने के लिये सिविल डिफेंस के वालंटियर लगाए गए है तथा मंदिर के भी बॉलिटियर्स जगह-जगह तैनात रहेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुझ्या मंगल सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित कराया जाएगा