रायबरेली: यूपी के रायबरेली में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर छह दबंगों ने 10वीं के दलित छात्र की बेल्ट और बिजली केबल से खूब पिटाई की। इतना ही नहीं उससे अपने पैर भी चटवाए। दबंगों ने कहा कि हमें पहचानते नहीं हो क्या? साथ ही गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। ये घटना बीते शुक्रवार की बताई की जा रही है, लेकिन रविवार को वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने छह आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग हैं।
आज यानी मंगलवार को रायबरेली के CO अशोक कुमार ने बताया,''जगतपुर शिव मंदिर के पास कुछ दिन पहले 5-6 छात्रों द्वारा पीटे गए विपुल नाम के एक छात्र के वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई। मामले में सभी आरोपियों की पहचान हो गई है, 1 बाल अपचारी पुलिस हिरासत में है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा|
गौर हो कि,'जगतपुर शिव मंदिर के पास छह दबंगों ने 10वीं के दलित छात्र की बेल्ट और बिजली केबल से खूब पिटाई की| फिर उससे अपने पैर भी चटवाए| बंगों ने न सिर्फ लड़के से पैर चटवाए बल्कि उसे गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे| बताया जा रहा है कि लड़के की मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी| किशोर मजदूरी के पैसे मांग रहा था| लेकिन दबंग को ये बात नागवार गुजरी|
इसके बाद उन्होंने मिलकर लड़के के साथ इस घटिया हरकत को अंजाम दिया| इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ| मारपीट का वीडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस ने 6 युवकों के ख़िलाफ़ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है| अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जा रही है|
पीड़ित के पिता की हो चुकी है मौत
जगतपुर कस्बे की रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह यहां पर अपने बेटे के साथ रहती है। दलित महिला का बेटा कक्षा-10 में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि उसकी मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी। किशोर मजदूरी के पैसे मांग रहा था। दबंग को ये बात नागवार गुजरी।
खून से लथपथ छोड़कर हो गए थे फरार
शुक्रवार को दबंग उसे घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए। यहां पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की, उससे पैर चटवाए। इसके बाद किशोर को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद क्षेत्रीय लोग उधर से गुजरे, तो उन्होंने मामले की सूचना किशोर की मां को दी। किशोर की मां ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि तालिबानी सजा देने वाले आरोपी ऋतिक सिंह, शिवम मौर्य, विकास हरिजन, अभिषेक, महेंद्र प्रजापति, उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। उनको बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। अन्य चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।