रायबरेली: नगर पालिका अध्यक्ष को धमका रहे है डीएम, अदिति सिंह ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली: कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन प्रकरण ने फिर एकबार तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। जिस तरह रात के अंधेरे में लगभग 112 दुकानदारो को उनके कब्जेदारी से मुक्त करवाया गया उसको लेकर अब सदर विधायिका अदिति स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
रायबरेली: नगर पालिका अध्यक्ष को धमका रहे है डीएम, अदिति सिंह ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन प्रकरण ने फिर एकबार तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। जिस तरह रात के अंधेरे में लगभग 112 दुकानदारो को उनके कब्जेदारी से मुक्त करवाया गया उसको लेकर अब सदर विधायिका अदिति सिंह के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है । एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सदर विधायिका अदिति सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है और यहां तक कह दिया की जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को धमकाया जा रहा है ।
दरअसल हाई कोर्ट के आदेश पर शहर के कमला नेहरू ट्रस्ट की तथाकथित जमीन को तीन दिन पूर्व रात के अंधेरे में भारी पुलिस बल के साथ उनके कब्जे को जमीदोज किया गया उससे अदिति सिंह काफी नाराज दिख रही है। सदर विधायिका अदिति सिंह ने कहा कि मैं हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करती हूं पर जिस तरह इस भीषण ठंड में रात के अंधेरे में 112 दुकानदारो को उनकी कब्जेदारी से बेघर किया गया यह न्यायोचित नही है।
यही नही अदिति सिंह ने जिला अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम लगातार नगर पालिका अध्यक्ष को धमका रहे है। एक जन प्रतिनिधि को डीएम द्वारा धमकाना गलत है जनप्रतिनिधि इग्जाम देकर नही बल्कि जनता के वोटों से चुनकर आता है।
अदिति सिंह ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभी दुकानदारो को कही और पुनर्स्थापित किये जाने की माग की है जिस पर सीएम ने आस्वाशन भी दिया है साथ ही मैंने लिखित तौर पर भी उनसे दुकानदारो को स्थापित किये जाने की माँग की है। मैं गरीब दुकानदारो के साथ हमेशा खड़ी हु उनके इस दुख में मैं उनके साथ हूँ।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।