रांची: राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को रांची में अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की| उन्होंने बताया, "आप सब को ख़बर होगी कि लालू जी की किडनी 25% काम कर रही है। पिछले 4-5 महीनों से मैं उनसे नहीं मिला हूं। बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज हम लालू जी से मिलने पहुंचे हैं।"
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,''बिहार में दिनदहाड़े अपहरण हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं। सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है। चुनाव का समय हम कहते थे कि नीतीश जी थक चुके हैं। सही में सरकार थकी हुई चल रही है|
शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था,'' बिहार में जंगलराज वाले महाराजाओं और कथावाचकों का मंगलराज ही मंगलराज है। इनसे अपराध पर सवाल मत पूछना नहीं तो ये 14वीं सदी के बासे पन्ने पलट-पलट बिहारवासियों को डराने-धमकाने लगेंगे। विडंबना है ग़ैर बिहारी भाजपाई भी यहाँ आकर जंगलराज की बदबूदार उल्टियाँ कर बिहार को बदनाम करते है।
दानापुर में पूर्व पार्षद पति की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दो व्यक्तियों की गोली मार हत्या, पटना में फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अररिया में मुंशी की गोली मारकर हत्या, गया में BSF जवानों की हत्या, नवादा में पिता की हत्या, बेटी ग़ायब| BJP शासित राज्य को जंगलराज बताना घोर पाप है।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था,''नालंदा में जज पर अपराधियों का हमला, छपरा में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, आरा में दवा व्यवसायी की हत्या , पटना के दो व्यवसायियों का अपहरण, सासाराम में पेट्रोल मालिक की हत्या, दरभंगा में 10 करोड़ का सोना लूटा, बेगूसराय के तीन बैंको में लूट| चारों तरफ़ बिहार में महाराज का मंगलराज।
तेजस्वी यादव ने कहा था,''बिहार में अपराध की गंगा बह रही है।इतना खून-ख़राबा होता है कि बिहार के प्रधान महासंपादक श्री Nitish Kumar की लाख कोशिशों व विज्ञापन रोकने की धमकियों के बावजूद भी मीडिया को इसे छापना पड़ता है। इसी ड़बल जंगलराज के नाम पर तो इन महाराजाओं ने वोट माँगे है।अब इनकी ज़ुबान नहीं खुल रही।