मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रायबरेली में प्रधान के भाई की सिर कूचकर हत्या: रात में खेतों की रखवाली करने गया था, सुबह खून से लथपथ पड़ा मिला शव; खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित

यूपी के रायबरेली में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में खाकी नाकाम साबित हो रही है| आये दिन चोरी लूट व मारपीट की घटनाओं से हलकान पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब खेत की रखवाल…

रायबरेली में प्रधान के भाई की सिर कूचकर हत्या: रात में खेतों की रखवाली करने गया था, सुबह खून से लथपथ पड़ा मिला शव; खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित
रायबरेली में प्रधान के भाई की सिर कूचकर हत्या: रात में खेतों की रखवाली करने गया था, सुबह खून से लथपथ पड़ा मिला शव; खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित | फ़ोटो: TVL News

यूपी के रायबरेली में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में खाकी नाकाम साबित हो रही है| आये दिन चोरी लूट व मारपीट की घटनाओं से हलकान पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब खेत की रखवाली करने गए एक किसान का शव खून से लथपथ उसके खेत मे ही पड़ा मिला। किसान की मौत की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया।इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।




जानकारी के अनुसार जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के देवगनपुर गांव में आज उस समय सन्नाटा पसर गया जब गांव निवासी बृजलाल यादव का खून से लथपथ शव उनके खेत मे पड़ा मिला। मृतक जानवरो से फसल की रखवाली के लिए कल रात अपने घर से खेत पर आया था और आज जब उसके परिजन खेत पर पहुचे तो उसका शव मिला। किसान की मौत की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों की माने तो मृतक की किसी से रंजिश नही थी। वो खेतो में खड़ी फसल रखवाली के लिए रात में खेतों पर ही मौजूद रहता था।



रायबरेली पुलिस ने बताया,''आज करीब 7:30 बजे सुबह थाना गदागंज पर सूचना प्राप्त हुई कि बृजलाल पुत्र रामप्यारे निवासी ग्राम धूता थाना गदागंज रायबरेली (उम्र करीब 55 वर्ष) का शव उनके खेत मे बने मचान के पास मिला है, सिर पर चोट के निशान हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी डलमऊ/प्रभारी निरीक्षक गदागंज/फॉरेंसिक टीम/पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। साक्ष्य संकलन एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।


बता दें, गदा गंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे शिवदत्त, मजरे धुता निवासी बृज लाल यादव (55) के चचेरे भाई ग्राम सभा के प्रधान हैं। रविवार रात बृज लाल खेत की रखवाली करने गए थे। रात में ही बृज लाल यादव की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई।



परिजन बासु यादव ने बताया, बृज लाल आवारा पशुओं से खेत को बचाने के लिए यहां रात में रुकते थे। उनका किसी से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। अब हत्या किसने की, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। सुबह जब घर के कुछ लोग चाय-पानी लेकर खेत जा रहे थे तो गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी।




रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।