मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर में बीयर शॉप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, खुलासे के लिए एसपी ने गठित की पुलिस की 3 टीमें

बस्‍ती: बस्‍ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने श्रृंगीनारी वीयर दुकान के सेल्समैन को गोली मार दी, जिसके बाद सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई| बदमाशों ने सेल्समैन को तीन गोलियां मारी और उसके…

बस्ती: परसरामपुर में बीयर शॉप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, खुलासे के लिए एसपी ने गठित की पुलिस की 3 टीमें
बस्ती: परसरामपुर में बीयर शॉप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, खुलासे के लिए एसपी ने गठित की पुलिस की 3 टीमें — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्‍ती:  बस्‍ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने श्रृंगीनारी वीयर दुकान के सेल्समैन को गोली मार दी, जिसके बाद सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई| बदमाशों ने सेल्समैन को तीन गोलियां मारी और उसके पास से रुपये लेकर फरार हो गए|  श्रृंगीनारी बाजार स्थित शराब-बियर दुकान के सेल्समैन की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेल्समैन दुकान बंद कर अपने ससुराल जा रहा था। उसी समय रास्ते में यह घटना हुई है।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ परसरामपुर आलोक सोनी ने घटनास्थल की निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी|



जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के जफरापुर निवासी विनय सिंह पुत्र हरिहर सिंह परसरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी बाजार स्थित बीयर दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था।



रात 10 बजे के बाद दुकान बंद कर वह अपने ससुराल परसरामपुर थाना क्षेत्र के कडसरा गांव जा रहा था। अभी वह बाइक से धुनियाभीटी गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। ताबड़तोड़ गोली चलने से वह मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर परसरामपुर पुलिस तथा सीओ हरैया भी पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



सेल्समैन की हत्या के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हत्या के कारण के पीछे रूपए की लूट की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके पीछे कारण माना जा रहा है कि दुकान बंद करने के बाद सेल्समैन के पास दुकान का कैश भी रहा होगा। पुलिस हत्या के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।



पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया, वारदात का राजफाश करने के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।