मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो गिरफ्तार, आसपास के जिलों में करते थे चोरी/लूट/टप्पेबाजी की घटनाएं

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना ऊंचाहार क्षेत्र में पुलिस और टप्पेबाजों व लुटेरों का आमना-सामना हो गया| 8/9 जुलाई 2022 देर रात्रि थाना ऊंचाहार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में…

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो गिरफ्तार, आसपास के जिलों में करते थे चोरी/लूट/टप्पेबाजी की घटनाएं
रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो गिरफ्तार, आसपास के जिलों में करते थे चोरी/लूट/टप्पेबाजी की घटनाएं | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना ऊंचाहार क्षेत्र में पुलिस और टप्पेबाजों व लुटेरों का आमना-सामना हो गया|  8/9 जुलाई 2022 देर रात्रि थाना ऊंचाहार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 टप्पेबाजों/ लुटेरों के पैर में गोली लगी है, पुलिस टीम ने दोनों पकड़ लिया| दो साथी मौके से स्विफ्ट कार व एक मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गये है|



पुलिस ने बताया कि,''देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-438/2022 धारा-379 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण निसार हुसैन पुत्र जाफर हुसैन निवासी मेहंदीबाग थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद तथा ताहिर अली पुत्र अनवर अली निवासी विदिशा रोड, भानपुर थाना छोला मंदिर भोपाल, मध्य प्रदेश को थाना ऊंचाहार व एसओजी टीम की संयुक्त पुलिस कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र-कारतूस व खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है ।



बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें एसओजी टीम के आरक्षी राजीव शुक्ला के बाये हाथ में गोली लगी है, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों अभियुक्तो के पैर में गोली लगी है तथा इनके 02 अन्य साथी मौके से स्विफ्ट कार व एक मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गये है|जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गयी है। 



घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया है। घायल आरक्षी की स्थिति सामान्य है। अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करते हुए, इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि आस-पास के जनपदों मे चोरी/लूट/टप्पेबाजी की घटनाएं करते थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।