मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में किसानों के लिए काल है बीजेपी, हत्याओं के आरोपी घूम रहे हैं खुलेआम: रायबरेली में बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

रायबरेली: रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दूसरे दिन सदर विधानसभा में रोड शो किया। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय…

यूपी में किसानों के लिए काल है बीजेपी, हत्याओं के आरोपी घूम रहे हैं खुलेआम: रायबरेली में बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी
यूपी में किसानों के लिए काल है बीजेपी, हत्याओं के आरोपी घूम रहे हैं खुलेआम: रायबरेली में बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दूसरे दिन सदर विधानसभा में रोड शो किया। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस का गढ़ कांग्रेस का ही गढ़ रहेगा। बीजेपी यहां अपना कमल नहीं खिला पाएगी। इस विधानसभा से कांग्रेस का कैंडिडेट यानी मनीष सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे।




बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जिस तरीके से बीजेपी दोहरे चरित्र से दूसरी आंख से रायबरेली को देखती है, यह सही नहीं है। ये लोग सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हैं। हमारी सरकार बनते ही हर गरीब, मजदूर को उसका हक दिलाने का काम किया जाएगा।



हत्याओं के आरोपी खुलेआम घूम रहे

सबसे पहले किसानों को उनका हक दिलाने का, अधिकार दिलाने का और छुट्टा पशुओं से मुक्त कराने का काम कांग्रेस करेगी। दूसरी आंख से देखने वाली पार्टी का अब यूपी ही नहीं 2024 में केंद्र से भी सफाया होने जा रहा है। प्रियंका ने कहा, जिस तरीके से किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ीं, हाथरस कांड में पीड़ित परिवार को न्याय न मिल सका, हजारों हत्याओं के आरोपी खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं।




यूपी में किसानों के लिए काल है बीजेपी

प्रियंका ने कहा, बीजेपी सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करती है। बीजेपी जब से यूपी में आई है तब से किसानों के लिए काल बनी हुई है। किसान सिर्फ अपनी फसल बचाने के लिए रात-दिन डंडा लेकर फसल को बचाता फिर रहा है। लास्ट में परिणाम यह निकलता है कि किसानों की फसल छुट्टा मवेशी चर जाते हैं। उसके बाद फिर किसान मायूस होकर चुपचाप बैठ जाते हैं।



सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र में लिखी हर एक घोषणाएं सरकार बनते ही पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। सबसे पहले किसानों का पूरा का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। वहीं किसानों के बिजली का बिल माफ किया जाएगा। जिस तरीके से किसान परेशान है, उनको खुशहाली के रास्ते पर लाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।