मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Uttar Pradesh Elections 2022: दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली आएंगी प्रियंका गांधी

रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर 19 फरवरी यानी कल रायबरेली आ रही हैं। वह 5 विधानसभाओं में नुक्कड़ सभा करेंगी। 19 फरवरी को हरचंदपुर, सरेनी और ऊंचाहार विधानसभा म…

Uttar Pradesh Elections 2022: दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली आएंगी प्रियंका गांधी
Uttar Pradesh Elections 2022: दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली आएंगी प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर 19 फरवरी यानी कल रायबरेली आ रही हैं। वह 5 विधानसभाओं में नुक्कड़ सभा करेंगी। 19 फरवरी को हरचंदपुर, सरेनी और ऊंचाहार विधानसभा में उनकी नुक्कड़ सभा होगी। वहीं 20 फरवरी को ऊंचाहार, सदर और बछरावां विधानसभा में नुक्कड़ सभा और रोड शो होगा।



बता दें, दौरे के पहले दिन दोपहर 12:00 बजे वह बछरावां विधानसभा नुक्कड़ सभा लगाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी, 12:45 पर गुरबख्श गंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी, 1:20 पर हरचंदपुर विधानसभा के खीरो में जनसभा को संबोधित करेंगी, सेमरी चौराहे पर 1:05 पर रोड शो करेंगी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise



2:30 पर सरेनी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। 3:30 बजे लालगंज में जनसंपर्क करेंगी। वहीं सरेनी विधानसभा के ही 4 कार्यक्रमों में प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क में शामिल होंगी। वहीं 5:35 बजे मऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


दूसरे दिन यानी 20 तारीख का कार्यक्रम

सुबह 8:30 बजे भूऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी प्रत्याशियों से मुलाकात कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। वहीं करीब 9:00 बजे जगतपुर में नुक्कड़ सभा करेंगी, करीब 9:15 पर बाबूगंज में रोड शो कर कांग्रेस कैंडिडेट अतुल सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। 10:00 बजे ऊंचाहार विधानसभा में नुक्कड़ सभा लगाकर लोगों से वोट करने की अपील करेंगी।



करीब 11:00 बजे गौरा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी, वहीं 11:40 पर डिग्री कॉलेज त्रिपुला चौराहा पर जनसंपर्क करेंगी। 1:20 पर बछरावां में जनसभा करेंगी। करीब 2:20 पर महाराजगंज में जनसंपर्क करेंगी। 3:00 बजे के करीब लखनऊ के लिए रवाना होंगी।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।