मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर गले में रस्सी डालकर पेड़ पर लटकाया, पुलिस को सुनाई 'आत्महत्या' की कहानी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुट्ठा हरदो गांव में हुई राजेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प…

रायबरेली: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर गले में रस्सी डालकर पेड़ पर लटकाया, पुलिस को सुनाई 'आत्महत्या' की कहानी
रायबरेली: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर गले में रस्सी डालकर पेड़ पर लटकाया, पुलिस को सुनाई 'आत्महत्या' की कहानी | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुट्ठा हरदो गांव में हुई राजेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर  पति राजेश कुमार की हत्या की थी|  पुलिस ने मृतक राजेश कुमार की पत्नी शोभा देवी और उसके प्रेमी रामसुमेर को गिरफ्तार किया है।


घटनाक्रम के मुताबिक,  26/27 सितम्बर 2022 की रात्रि में 12:30 बजे शोभा देवी द्वारा डायल-112 के माध्यम से थाना गदागंज पुलिस को यह सूचना दी गयी कि उनके पति राजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पीआरवी तथा थानाध्यक्ष गदागंज तत्काल मौके पर पहुंचे तो मृतक का शव जमीन पर मकान के अन्दर चित्त अवस्था में पड़ा हुआ मिला और उसके पास ही रस्सी का फंदा और चाकू जिससे फंदा काटा गया था मिला। 


मृतक की पत्नी द्वारा बताया गया कि इसी चाकू से उसने फंदा काटकर अपने पति के शव को नीचे उतारा था। पुलिस द्वारा तत्काल पत्नी की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और गहनता से सभी तथ्यों पर जांच प्रारम्भ की गयी। 



इसी दौरान मृतक के छोटे भाई मोनू द्वारा अपने भाई की आत्महत्या से लगातार इन्कार किया जा रहा था। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त की गयी तो रिपोर्ट में स्ट्रैगुलेशन के कारण मृत्यु होना पाया गया जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी।



इसी बीच पुलिस द्वारा प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही थी तो ज्ञात हुआ कि मृतक बडोदरा में नौकरी करता था जो कि 10 सितम्बर 2022 को बडोदरा से घर आया था। इसी बीच मृतक की पत्नी शोभा का गांव के ही सुमेर पुत्र कल्लू के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। मृतक राजेश ने कई बार अपनी पत्नी को सुमेर के घर जाने से मना किया परन्तु वह नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी व झगड़ा होता रहता था। 26 सितम्ब को मृतक की पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को घर के बाहर सुला दिया और रात में प्रेमी सुमेर को बुला लिया और दोनों ने मिलकर राजेश को गला घोंट कर मार दिया था।



मृतक के भाई ने इस सम्बन्ध में थाना गदागंज पर लिखित तहरीर दी कि उसकी भाभी शोभा देवी पत्नी राजेश कुमार ने अपने प्रेमी सुमेर के साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या करके गले में रस्सी डालकर आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या करके शव को लटकाने की पुष्टि हुई है।  इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर 237/2022 धारा 302 भादवि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और जिस रस्सी से गला घोंटा गया था उस रस्सी और चाकू को बरामद कर लिया गया है।



गिरफ्तार शुदा दोनों अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों के बीच करीब 10 वर्षों से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसकी जानकारी अभियुक्ता के पति को हो गयी थी जिसके कारण वह उसको आये दिन मारता-पीटता था। इसी बात को लेकर हम लोगों ने योजना बनाकर घर के अन्दर सोते हुए राजेश की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए राजेश के गले में रस्सी डालकर उसे पेड़ पर लटका दिया था और बाद में रस्सी काटकर शव को उतार लिया था और पुलिस को सूचना दर्ज करा दिया था। 



गिरफ्तार अभियुक्तगण

01-रामसुमेर पुत्र कल्लू निवासी सुट्ठा हरदो थाना गदागंज जनपद रायबरेली।

02-शोभा देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी सुट्ठा हरदो थाना गदागंज जनपद रायबरेली। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।