मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सलोन हत्याकांड का खुलासा: नई नवेली पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने बांके से काटा गला, पहचान मिटाने के लिए चेहरा कर दिया क्षत विक्षत

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना सलोन क्षेत्रांतर्गत रायबरेली-प्रतापगढ़ जिले के बार्डर के पास धरई कोडरी जंगल की झाड़ियों में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थाना भदोखर क्षेत्…

सलोन हत्याकांड का खुलासा: नई नवेली पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने बांके से काटा गला, पहचान मिटाने के लिए चेहरा कर दिया क्षत विक्षत
सलोन हत्याकांड का खुलासा: नई नवेली पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने बांके से काटा गला, पहचान मिटाने के लिए चेहरा कर दिया क्षत विक्षत | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना सलोन क्षेत्रांतर्गत रायबरेली-प्रतापगढ़ जिले के बार्डर के पास धरई कोडरी जंगल की झाड़ियों में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थाना भदोखर क्षेत्र के बेला खारा के पूरे पंचम सिंह मजरे निवासी चन्द्रभान ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया था। ये कत्ल नई नवेली पत्नी से प्रेम सम्बन्ध के शक की वजह से किया गया है। आरोपी युवक को शक था कि उसकी नई नवेली पत्नी से मृतक अमित का अवैध संबंध था।  09 जून 2022 को हुई अमित की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी चन्द्रभान पुत्र माता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। 



पुलिस ने बताया, आज दिनांक 16 जुलाई 2022 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र माताप्रसाद निवासी पूरे पंचम सिंह मजरे बेला खारा थाना भदोखर रायबरेली को थानाक्षेत्र के मीरजहांपुर मोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है | जिसकी निशादेही पर 1 अदद बांका आलाकत्ल बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 जून 2022 को थाना सलोन क्षेत्रांतर्गत कोडरी के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा प्रभारी निरीक्षक सलोन/फॉरेंसिक टीम/पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था, घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलोन में मुकदमा अपराध संख्या-278/2022 धारा-302,201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की प्रारम्भ की गयी थी। 



पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रभान ने बताया कि मैं शादियों में फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी का काम करता हूं। मृतक अमित (25)  मेरे यहां वर्ष 2019 फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी का काम करता था। करीब छ: माह पूर्व मेरी शादी हुई थी और मेरी अनुपस्थिति में अमित मेरे घर पर मना करने के बाद भी बना रहता था। वह मेरी ससुराल में भी आने जाने लगा था, मुझे शक हुआ कि मेरी पत्नी से इसके प्रेम सम्बन्ध है। इसीलिए परेशान होकर मैने उसे मारने की योजना बनाई थी। 



योजना के तहत मैने गन्ना काटने वाला बाँका अपने पास रखा व मृतक अमित को ससुराल ले जाने के बहाने से बुलाया, अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसे ससुराल ले जाने के बहाने से कोडरी वनविभाग सलोन के जंगल में ले गया । 



मैने उसे मोटरसाईकिल चलाने के लिए कहा जैसे ही उसने दोनो हाथों से मोटरसाईकिल के हैंडिल को पकडा व मोटरसाइकिल स्टार्ट की तभी मैंने अपने पास से बाँका पीछे से निकालकर उसकी गर्दन पर जोरदार बार कर दिया, जिससे वह मोटरसाईकिल से गिर गया। गिरने के बाद उसकी शिनाख्त मिटाने के लिए उसके चेहरे पर भी वार किये थे। बाँका मैने वहीं वनविभाग के जंगल में फेक दिया था।  मृतक के मोबाइल व अपने पहने कपड़े मैने बन्दा तिराहा बकुलाही नदी के पुल से नीचे पानी व जलकुम्भी में फेंक दिया था।




गौरतलब है कि सलोन के धरई कोडरी जंगल की झाड़ियों में गुरुवार 09 जून 2022 को युवक (25) का शव मिला था। गले और चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे| चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। मृत युवक की शिनाख्त न हो, इसके लिए चेहरे पर बुरी तरह जख्म किए गए थे।  सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की थी। पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के शव की पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर प्रतापगढ़ जनपद का बार्डर लगता है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।