मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत; दो की हालत नाजुक

रायबरेली: रायबरेली में ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार की वजह से अचानक पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस…

रायबरेली: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत; दो की हालत नाजुक
रायबरेली: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत; दो की हालत नाजुक | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली में ईंटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार की वजह से अचानक पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरबख्शगंज भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


हादसा गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के चदाई रघुनाथपुर गांव मे हुआ है। शनिवार को कच्ची ईंट से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली भट्ठे की ओर जा रही थी। रफ्तार ज्यादा हाेने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली अचानक से खाई में पलट गई। इससे ट्राली में सवार सुरेंद्र (18) सहित तीन मजदूर दब गए।



चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र लालगंज थाना क्षेत्र के भिरापुर गांव का रहने वाला था। वह आर्यभट्टा में मजदूरी का काम करता था। वहीं हादसे में घायल दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर किया गया है।



हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञान लाला के भट्ठा दिन भर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली दौड़ते रहते हैं। वहीं, थाना प्रभारी गुरबख्शगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।