मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली में टायर फटने से पोल से टकराई बेकाबू कार, हादसे में सूबेदार मेजर व उनकी पत्नी की मौत

रायबरेली: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। फौजी पत्नी के साथ छुट्‌टी पर घर जा रहा था। रास्ते में कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइ…

रायबरेली में टायर फटने से पोल से टकराई बेकाबू कार, हादसे में सूबेदार मेजर व उनकी पत्नी की मौत
रायबरेली में टायर फटने से पोल से टकराई बेकाबू कार, हादसे में सूबेदार मेजर व उनकी पत्नी की मौत | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। फौजी पत्नी के साथ छुट्‌टी पर घर जा रहा था। रास्ते में कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।



जम्मू कश्मीर में तैनात हनुमान शर्मा (45) पत्नी सुभद्रा शर्मा (40) के साथ छुट्टी पर अपने घर मध्यप्रदेश स्थित रीवा जा रहे थे। बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव के निकट शनिवार शाम करीब छह बजे टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराई गई।इसके बाद सीसीटीवी लगे बिजली के पोल में जा घुसी। हादसे में कार पर सवार सूबेदार मेजर और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह दोनों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।




मध्य प्रदेश प्रांत के रीवा निवासी हनुमानदीन शर्मा शनिवार शाम अपनी पत्नी सुभद्रा शर्मा के साथ कार से बाराबंकी से वापस अपने घर रीवा जा रहे थे। हनुमानदीन शर्मा सेना में सूबेदार मेजर थे और उनकी तैनाती इस समय बाराबंकी में थी। वह कार खुद चला रहे थे। तभी कन्नावां गांव के पास अचानक कार पिछला टायर फट गया।इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद सीसीटीवी लगे खंभे में जा घुसी। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।