मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

​​​​​​​नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन जारी रहेंगे': मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

● नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं● हमारे जवानों के हौसलें बुलंद हैं● नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्प स्थापित करने का कार्य जारी रहेगारायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरू…

​​​​​​​नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन जारी रहेंगे': मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
​​​​​​​नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन जारी रहेंगे': मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं

● हमारे जवानों के हौसलें बुलंद हैं

● नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्प स्थापित करने का कार्य जारी रहेगा



रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे, नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर वापस लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बीजापुर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ की घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़ाई में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन वे बहादुरी से लड़े हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।




मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल बुलंद हौसलों के साथ नक्सलियों से उनकी मांद में घुसकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई इस लड़ाई में नक्सलियों का काफी नुकसान हुआ है। हमें जानकारी मिली है कि नक्सली 4 ट्रेक्टर में भरकर घटना स्थल से मृत एवं घायल नक्सलियों को ले गए। उन्होंने कहा कि 4 घंटे तक चली इस लड़ाई के दौरान सुरक्षा बलों के हौसलें बुलंद थे और उन्होंने नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में अंदर घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी।



उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का प्रभाव लगातार सिमट रहा है और उनका असर अब केवल एक बहुत सीमित क्षेत्र में रह गया है। इससे बौखलाकर वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। हम उनके प्रभाव क्षेत्र में लगातार पुलिस कैम्प स्थापित कर रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे।




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके उनसे बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं । लेकिन सुरक्षा बलों के हौंसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे । 




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जायेगी । उन्होंने कहा की उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं । 




मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे लगातार विकास कार्यों से ग्रामीणों का नक्सलियों से मोह भंग हो रहा है और वे लगातार विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं । स्वास्थ्य , शिक्षा और अन्य सुविधाएं अंदरूनी गांवों तक सुलभ हो रही हैं और नक्सली विचारधारा से लोग विमुख हो रहे है । इससे बौखला कर नक्सली इस तरह के हमले कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं । राज्य सरकार न इससे डरने वाली हैं और नहीं अपने विकास कार्यों को हर गांवों तक पहुंचाने के संकल्प से डिगने वाली हैं ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।