मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अस्पताल में घायल जवानों से भेंटकर ली स्वास्थ्य की जानकारी, चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने दिये निर्देश

बीजापुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर जयसिंह अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल बीजापुर में उपचारार्थ भर्ती घायल जवानों से भेंटकर उनके स्वास्थ के बारे में कुशलक्षेम पूछा ।…

छत्तीसगढ़: मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अस्पताल में घायल जवानों से भेंटकर ली स्वास्थ्य की जानकारी, चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने दिये निर्देश
छत्तीसगढ़: मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अस्पताल में घायल जवानों से भेंटकर ली स्वास्थ्य की जानकारी, चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने दिये निर्देश | फ़ोटो: TVL News

बीजापुर/रायपुर:  छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर जयसिंह अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल बीजापुर में उपचारार्थ भर्ती घायल जवानों से भेंटकर उनके स्वास्थ के बारे में कुशलक्षेम पूछा । इस दौरान उन्होने जिला पुलिस के डीआरजी बल के सहायक उप निरीक्षक श्री आनंद कुरसम एवं श्री प्रकाश चेटटी सहित अन्य घायल जवानों तथा सीआरपीएफ के घायल जवानों से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी ली और नक्सलियों से अदम्य साहस के साथ मुकाबला करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया । 




बीजापुर प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडियम सहित अन्य जनप्रतिनिधी और डीआईजी नक्सल आपरेशन श्री ओपी पाल, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल , डीएफओ श्री अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर श्री देवेश ध्रुव , अपर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज शुक्ला तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।




 राजस्व मंत्री एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजस्व अग्रवाल ने बीजापुर में हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में घायल जवानों को त्वरित एवं बेहतर उपचार के संबंध में निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने आज जगदलपुर स्थित एयरपोर्ट में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुठभेड़ के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और विकास के जरिए यहां के लोगों के जीवन को बेहतर करने के प्रयास में लगे इन जवानों पर नक्सलियों ने कायराना हमला किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि इस हमले में शहीद जवानों के परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ शासन पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है और उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री पी सुंदरराज, डीआईजी नक्सल ऑपरेशन श्री ओपी पॉल, सीआरपीएफ के डीआईजी श्री राजीव राय, एसपी श्री दीपक झा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




 गौरतलब है कि 3 मार्च को सुकमा-बीजापुर सीमा पर सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बलों के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घंटे तक चली लड़ाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और घायल भी हुए। नक्सलियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए और इस घटना में 31 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 13 जवानों का इलाज रायपुर के उक्त तीनों हॉस्पिटल में जारी है। सामान्य रूप से घायल हुए सुरक्षा बल के 18 जवानों का इलाज बीजापुर में किया जा रहा है।




 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना में शहीद हुए सुरक्षा बल के जवानों को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बल के जवानों ने बड़े हौसले के साथ नक्सलियों की मांद में घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। सुरक्षा बल के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बुलंद है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।