यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की वापसी का खर्च उठाएगी राज्य सरकार, CM भूपेश बघेल ने किया एलान
रायपुर: यूक्रेन में जारी तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं| ऐसे में वहां से नागरिकों के घर तक लौटने का खर्च राज्य सरकार उठाएगी|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की वापसी का खर्च उठाएगी राज्य सरकार, CM भूपेश बघेल ने किया एलान | फ़ोटो: TVL News
रायपुर: यूक्रेन में जारी तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं| ऐसे में वहां से नागरिकों के घर तक लौटने का खर्च राज्य सरकार उठाएगी|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अपने निजी खर्च से राज्य में वापस आने वाले लोगों के टिकस के पैसे राज्य सरकार अदा करेगी| मुख्यमंत्री ने कहा, हर देशवासी की वापसी के प्रयासों में हम केंद्र सरकार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'' यूक्रेन में युद्ध की वजह से निर्मित संकट के कारण छत्तीसगढ़ के जो भी नागरिक स्वयं खर्च पर वापस आएंगे, उस खर्च की भरपाई राज्य सरकार करेगी। हम अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर देशवासी की वापसी के प्रयासों में हम केंद्र सरकार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान बताया कि यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए कल उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री से बात की थी। केंद्रीय विदेश मंत्री ने बताया कि छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाल कर हवाई मार्ग से वापस लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बच्चे भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबकी चिंता है कि बच्चों की जल्द से जल्द वापसी हो।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।