मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

धर्मशाला: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंक…

IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त | फ़ोटो: TVL News

धर्मशाला: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।  श्रीलंका ने दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के सामने 184 रन का टारगेट रखा है। जीत के लिए 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बना लिए।



श्रेयस अय्यर ने नाबाद 74 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाए। संजू सैमसन ने 39 रन की पारी खेली। टी-20 इंटरनेशनल में यह भारत की लगातार 11वीं जीत है। अब भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ 1 जीत है। अफगानिस्तान ने लगातार 12 टी-20 मैच जीते हैं। भारत ने घरेलू जमीन पर टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।



इससे पहले श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 183/5 का स्कोर बनाया था। ओपनर पाथुम निसंका (75) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।



टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में दुष्मंता चमीरा ने कप्तान रोहित शर्मा (1) को बोल्ड कर दिया। पिछले मैच के हीरो ईशान किशन 16 रन बनाकर लाहिरु कुमारा की गेंद पर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर 84 रन जोड़कर पारी को संभाल लिया। सैमसन 25 गेंदों पर 39 रन बनाकर बिनुरा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए।



टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए पाथुम निसंका और दनुष्का गुणाथिलक ने 52 गेंदों पर 67 रन जोड़े। यह जोड़ी भारत के लिए परेशानियां खड़ी कर रही थी, तभी रवींद्र जडेजा ने गुणाथिलक (38) का विकेट लेकर टीम को पहली कामयाबी दिलाई। उनका कैच लॉन्ग ऑन पर वेंकटेश अय्यर ने शानदार डाइव लगाकर पकड़ा। अगले ही ओवर में युजवेंद्र चहल ने चरिथ असलंका (2) को LBW आउट किया।



कामिल मिशारा (1) का विकेट हर्षल पटेल के खाते में आया। 67 पर पहला विकेट गंवाने वाली श्रीलंका ने देखते ही देखते 76 पर 3 विकेट खो दिए। पूर्व कप्तान दिनेश चंडीमल (9) का विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। इसी बीच 16वें ओवर में ओपनर निसंका ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 102 पर चार विकेट गंवाने के बाद 5वें विकेट के लिए निसंका और शनाका ने 58 रन जोड़े। शानदार बैटिंग कर रहे निसंका 75 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। कप्तान शनाका बढ़िया फिनिश करते हुए 19 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए।



दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।



 वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसंका, कामिल मिशारा, चरिथ असलंका, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंता चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, दनुष्का गुणथिलक।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।