मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमिकों के साथ बैठकर 'खाया' बोरे-बासी

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों का सम्मान करते हुए राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ जमी…

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमिकों के साथ बैठकर 'खाया' बोरे-बासी
मुख्यमंत्री बघेल ने श्रमिकों के साथ बैठकर 'खाया' बोरे-बासी | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों का सम्मान करते हुए राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर बोरे-बासी खाया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने श्रम दिवस के अवसर पर आमजनों से बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों का सम्मान करने का आव्हान किया था। 



मुख्यमंत्री ने बोरे-बासी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन दही, आम के अथान, लाईबरी, बिजैरी, पापड़, गोंदली, दही मिर्ची के साथ में अमारी, लाल भाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक कांसे का पात्र ‘‘बटकी’’ में बोरे-बासी परोसा गया और कांसे के ही गिलास में पेयजल दिया गया। 



इस अवसर पर श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री वृहस्पति सिंह, श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ भवन संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सफी अहमद, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक तथा श्रमिक उपस्थित थे।  



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।