मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CM भूपेश बघेल ने 'मितान योजना' का किया शुभारंभ: सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे मिलेंगी सेवाएं

घर बैठे मिलेंगी 100 से अधिक नागरिक सेवाएंप्रथम चरण में 14 नगर निगमों में मिलेंगी नागरिक सेवाएंमितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटलरायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मई दिवस पर अपने निवास…

CM भूपेश बघेल ने 'मितान योजना' का किया शुभारंभ: सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे मिलेंगी सेवाएं
CM भूपेश बघेल ने 'मितान योजना' का किया शुभारंभ: सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे मिलेंगी सेवाएं | फ़ोटो: TVL News

घर बैठे मिलेंगी 100 से अधिक नागरिक सेवाएं

प्रथम चरण में 14 नगर निगमों में मिलेंगी नागरिक सेवाएं

मितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटल


रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मई दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी, शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। 




इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी। नागरिकों को घर बैठे मितानों के माध्यम से नागरिक सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास के बाहर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मितान योजना के लिए तैनात मितानों को टैबलेट वितरित किए और उन्हें हरी झण्डी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया और उन्हें कार्य पर रवाना किया।



जन्म प्रमाण पत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा

’मुख्यमंत्री मितान योजना’ के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।




मुख्यमंत्री श्री बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित आवेदकों को प्रमाण पत्र ’मितान’ द्वारा उनके घर पर प्रदान किए जाएंगे। सभी कलेक्टरों को इस योजना का व्यक्तिगत रूप से मानिटरिंग करने और योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।



सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल

मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। फोन कॉल के बाद मितान उनके घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे। 



सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

कॉल सेंटर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्राप्त होगी, जिससे नागरिकों को निर्धारित समय में शासकीय सेवाएं मिलेंगी, उनके समय की बचत होगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।