मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों द्वारा अपहृत जवान को छोड़े जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा किया गया| कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने के बा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों द्वारा अपहृत जवान को छोड़े जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों द्वारा अपहृत जवान को छोड़े जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की | फ़ोटो: TVL News

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा किया गया| कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने के बाद बीजापुर लाया गया। राकेश्वर सिंह जंगल के रास्ते वापस लौटे हैं। उनके वापस आने पर उन्हें बीजापुर सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवान के सकुशल रिहा होने पर प्रसन्नता ज़ाहिर की हैं ।मुख्यमंत्री ने जवान की रिहाई के अभियान में सहयोगी बने  धर्मपाल सैनी , अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त किया हैं ।




कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''यह हमारी रणनीतिक जीत है। जिन अधिकारियों को यह ज़िम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने इसे सफलतापूर्वक निभाया है। वे सुरक्षित लौटें मुझे इस बात का संतोष है, उनके परिवार वाले भी चिंतित थे|



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,'' केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्थानीय पुलिस अधिकारियों के प्रयासों से बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अपहृत जवान राकेश्वर मन्हास क़ो रिहा करा लिया गया है। जवान का सकुशल रिहा होना उनके परिवारीजनों सहित समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के लिए प्रसन्नता एवं गर्व का विषय है।जवान की रिहाई के अभियान में सहयोगी बने श्री धर्मपाल सैनी जी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त करता हूँ।



3 अप्रैल को बीजापुर हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान को छोड़े जाने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।   उनकी पत्नी मीनू मन्हास ने बताया, "मैं भगवान का, केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का, मीडिया और सेना का धन्यवाद करती हूं। आज मेरी जिन्दगी में सबसे खुशी का दिन है।"



राकेश्वर सिंह मन्हास की मां कुंती देवी ने कहा कि,'' हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। भगवान का भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था परन्तु विश्वास नहीं हो रहा था|




कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने पर बीजापुर के SP ने कहा कि,''जैसे ही हमें पता चला कि हमारा एक जवान नक्सलियों के कब्जें में हैं, उसी वक्त हमने उन्हें छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। अभी डॉक्टर राकेश्वर सिंह मन्हास की चिकित्सा जांच कर रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।