मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माण: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने…

सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माण: मुख्यमंत्री बघेल
सवाल-जवाब से ही हुआ है उपनिषदों का निर्माण: मुख्यमंत्री बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आजकल सवाल पूछना अपराध हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सही लोगों से सवाल पूछते रहें और सवालों के जवाब मिलते रहें तो देश को और तेजी से तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ये बातें रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों को भी बधाई दी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सही सवाल जवाब से ही वेदों और उपनिषदों का निर्माण हुआ है, सवालों के उपजने से ही हमारी परंपराएं आगे बढ़ी हैं और हम इस ऊंचाई पर पहुंचे हैं। मुख्यंत्री ने कहा कि ये परंपरा सिर्फ भारत में है जहां गुरू का पद ईश्वर से भी बड़ा है और वो इसलिए क्योंकि एक शिष्य को अपने गुरू से सवाल पूछने की छूट रहती है ताकि वो अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सके।



मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिससे सवाल पूछे जाने चाहिए उनसे नहीं पूछे जाते, जबकि हम ये जानते हैं कि अर्जुन ने कृष्ण से सवाल नहीं पूछे होते तो गीता का निर्माण भी शायद संभव नहीं था।



रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों के हर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यहां की संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनी हैं और इसके साथ ही प्रदेश की प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने का कार्य भी सरकार कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर प्रेस क्लब में रायपुर के संपादकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।