मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

AAP ने केवल 'प्रोपेगेंडा' किया: सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा,'' AAP पार्टी वालों ने अच्छा काम कौन-सा किया है? केवल प्रोपेगेंडा किया ह…

AAP ने केवल 'प्रोपेगेंडा' किया: सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल
AAP ने केवल 'प्रोपेगेंडा' किया: सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा,'' AAP पार्टी वालों ने अच्छा काम कौन-सा किया है? केवल प्रोपेगेंडा किया है। दिल्ली में एक भी अस्पताल, स्कूल बनाया हो तो बता दें। केवल प्रचार किया है उसके अलावा कुछ नहीं किया|



सीबीआई की छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार  पर हमला किया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि,''दिल्ली सरकार में पिछले 7-8 साल से जो हो रहा था, इसमें आश्चर्य ये है कि अब तक रेड क्यों नहीं पड़ी? आबकारी नीति, स्कूल बनाने में धांधली, शिक्षक भर्ती घोटाला, सिविल डिफेंस भर्ती घोटाला जिसमें भी आप देखेंगे तो उसमे 1 नहीं 10-10 छापे पड़ने चाहिए



उन्होंने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि अगर इसमें निष्ठा के साथ रेड पड़ती है और मामला चलता है तो आम आदमी पार्टी का कैबिनेट, उसका मुख्यमंत्री, उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी शायद ऐसा नहीं होगा जो जेल जाने से बच पाएगा|



केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के आवास समेत 21 जगहों पर CBI रेड 

दिल्ली के एक्साइज स्कैम में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के आवास समेत 21 जगहों पर CBI ने रेड की। जांच एजेंसी के अफसर शुक्रवार, 19 अगस्त, 2022 की सुबह 8.30 बजे ही सिसोदिया के घर पहुंच गए थे। अफसरों ने उनके और परिवार के बाकी सदस्यों के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।



CBI ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ छापे से दो दिन पहले यानी 17 अगस्त को ही FIR दर्ज कर ली थी। इसमें दावा किया गया है कि एक शराब कारोबारी ने मनीष सिसोदिया के नजदीकी को एक करोड़ रुपए दिए थे।



CBI ने अपनी FIR में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। मनीष सिसोदिया के अलावा आरोपियों में दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर रहे अरुण गोपी कृष्ण, डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आनंद कुमार तिवारी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर पंकज भटनागर, 9 कारोबारी और दो कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा FIR में 16वें नंबर पर अननोन पब्लिक सर्वेंट और प्राइवेट पर्सन का जिक्र है। यानी जांच एजेंसी आगे कुछ और लोगों के नाम भी FIR में जोड़ सकती है।



FIR में दर्ज आरोपियों के नाम।



यह भी पढ़ें: कुछ शराब की दुकान मालिकों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए LG ने यू-टर्न लिया: AAP ने LG के ख़िलाफ़ CBI जांच की मांग 


बता दें,  दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के उल्लंघन व प्रक्रियागत खामियों को लेकर इसकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की सिफारिश की थी|


यह भी पढ़ेंED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां


CBI ने FIR उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ऑफिस से गृह मंत्रालय को भेजी गई जानकारी के आधार पर दर्ज की है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया समेत आरोपी सरकारी अफसरों ने सक्षम अथॉरिटी से मंजूरी लिए बगैर ही एक्साइज पॉलिसी बनाई। इसका मकसद टेंडर के बाद कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाना था।


 नई एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई रेड पर अनुराग ठाकुर का सिसोदिया पर तंज


सिसोदिया के घर छापा पड़ते ही AAP ने कहा कि यह कार्रवाई केजरीवाल को रोकने के लिए की गई है। आम आदमी पार्टी  (AAP) हमलावर हो गई है| आम आदमी पार्टी  ने कहा,' केजरीवाल के Gujarat पहुंचते ही मोदी "फ्री की रेवड़ी" बोलकर हमलावर होते हैं|  जब Kejriwal जी देश को बताते हैं कि Modi जी ने दोस्तों को लाखों Cr की "फ्री की रेवड़ी" दी...तो ये CBI-ED लगा देते हैं | इससे ये साबित हो गया: 2024 का चुनाव BJP vs AAP होगा|


मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP 


आम आदमी पार्टी  (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने कहा,'' जब से अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में सरकार बनाई, पूरे देश में केजरीवाल लहर फैल गई और 130 करोड़ लोगों के दिल में केजरीवाल जी की जगह बनती जा रही है। आज हर जगह लोग केजरीवाल जी और केजरीवाल शासन के मॉडल की बात कर रहे हैं| उन्होंने कहा,''हम 2 मॉडल-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बात करते थे। इसे रोकन के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया और अब मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी हैं। वे दोनो मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं ताकि केजरीवाल मॉडल नष्ट हो जाए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।