मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के CM पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, नहीं होगा कोई बदलाव: मुख्यमंत्री ने कहा-कुछ लोग गलतफहमी पैदा करने की कर रहे हैं कोशिश...

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है कि ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर ये कुर्सी टी एस सिंह देव को दी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस के…

छत्तीसगढ़ के CM पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, नहीं होगा कोई बदलाव: मुख्यमंत्री ने कहा-कुछ लोग गलतफहमी पैदा करने की कर रहे हैं कोशिश...
छत्तीसगढ़ के CM पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल, नहीं होगा कोई बदलाव: मुख्यमंत्री ने कहा-कुछ लोग गलतफहमी पैदा करने की कर रहे हैं कोशिश... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है कि ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर ये कुर्सी टी एस सिंह देव को दी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने इस बात से इनकार कर दिया है। अब इस तरह की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।


आज यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम के रूप में उनके कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''अगर हाई कमान ने कहा, तो मैं अपने पद से हट जाऊंगा। मेरे पास इसका अनुमोदन नहीं है। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। जो लोग गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें एहसास होना चाहिए कि यह राज्य के पक्ष में नहीं है|




कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। छत्तीसगढ़ में केवल कांग्रेस की ही सरकार है, वहां दो दलों की सरकार नहीं है इसलिए ऐसा प्रस्ताव वहां पर लागू नहीं होता है।



बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मीडिया संस्थान से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पार्टी नेतृत्व चाहेगा तो वो कभी भी अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। बघेल के इस बयान के बाद से पार्टी नेतृत्व ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है।  पार्टी नेतृत्व में ऐसा कोई मुद्दा विचार में नहीं है, इसलिए बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।  


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।