मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Khairagarh By-poll Result: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस जीती, यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हराया

Khairagarh By-poll Result: छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के कोमल…

Khairagarh By-poll Result: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस जीती, यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हराया
Khairagarh By-poll Result: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस जीती, यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हराया | फ़ोटो: TVL News

Khairagarh By-poll Result: छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के कोमल सिंह जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। जबकि JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। उनसे ज्यादा वोट निर्दलीय उम्मीदवार चरण साहू को मिले हैं। यह सीट जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे| 



कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। हालांकि बीच में BJP प्रत्याशी ने इस अंतर को जरूर कम करने का प्रयास किया, लेकिन वोटों का मार्जिन इतना ज्यादा हो गया कि जीत उनके हाथों से 10वें राउंड के बाद ही खिसक गई। इस बात का अहसास BJP समर्थकों को भी हो गया था। कांग्रेस की बढ़त देखते हुए पहले ही मतगणना स्थल से लौटना शुरू कर दिया था।



CM भूपेश बोले, यह सरकार की नीतियों पर भरोसे का परिणाम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा के उप निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''खैरागढ़ की जनता ने आज फिर से भरोसा जताया कि कांग्रेस ही है जो कहती है, वह करती है। श्रीमती यशोदा वर्मा जी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 वें विधायक के रूप में चुने जाने पर बधाई। हमारे एक एक कार्यकर्ता की मेहनत के बिना यह संभव नहीं था| साथ ही खैरागढ़ की जनता ने एक व्यापक संदेश देकर नफरत के सौदागरों को यह भी बता दिया कि छत्तीसगढ़ के लोग शांतिप्रिय हैं। यहाँ अगर नफ़रत का व्यापार करने की कोशिश करेंगे, तो छत्तीसगढ़ के लोग माफ़ नहीं करेंगे।




जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उप चुनाव की बड़ी जीत पर जनता के साथ मुख्यमंत्री उनकी कैबिनेट, प्रदेश प्रभारी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा, 2018 में तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के जनता का भरोसा और बढ़ता गया है। चार उपचुनाव, नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जीत, पंचायतों में मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।