मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बुलडोजर का स्टेयरिंग लिए विपक्षियों के पीछे घूम रहे मुख्यमंत्री, सत्ता संरक्षित अपराधी 'कहर' बरपा रहे: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अराजकता की गिरफ्त में है। गत पांच वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। पूरे दिन मुख्यमंत्री जी बुलडो…

बुलडोजर का स्टेयरिंग लिए विपक्षियों के पीछे घूम रहे मुख्यमंत्री, सत्ता संरक्षित अपराधी 'कहर' बरपा रहे: अखिलेश यादव
बुलडोजर का स्टेयरिंग लिए विपक्षियों के पीछे घूम रहे मुख्यमंत्री, सत्ता संरक्षित अपराधी 'कहर' बरपा रहे: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अराजकता की गिरफ्त में है। गत पांच वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। पूरे दिन मुख्यमंत्री जी बुलडोजर का स्टेयरिंग लिए विपक्षियों के पीछे घूम रहे हैं जबकि सत्ता संरक्षित अपराधी कहर बरपा रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर करना भाजपा के बस की बात नहीं रह गई है।



अखिलेश यादव ने कहा,'' मुख्यमंत्री जी का कथित जीरो टॉलरेंस का निर्णय लोकभवन के अंदर या मुख्यमंत्री आवास तक ही सीमित नज़र आता है। अपराधी तत्व बेफिक्र होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में जंगल राज नज़र आता है।



उन्होंने कहा,'' फिरोजाबाद में बेखौफ बदमाश सर्राफ को गोली मारकर जेवरों से भरा बैग लूट ले गए। संत कबीरनगर में अपहरण कर बालक की हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ के जेठवारा क्षेत्र के नारायनपुर में भी एक सर्राफा व्यापारी को लूट के बाद गोली मारकर बदमाश भाग गए। प्रयागराज में नवाबगंज में राहुल तिवारी के परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या हुई। गोरखपुर में ऑटो से जा रही महिला का गुलरिहा थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र छीन लिया गया। बांदा में सत्ता संरक्षित गुंडो द्वारा अतुल गुप्ता की पिटाई के बाद हत्या कर दी गई। शाहजहांपुर में भाजपा नेता द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा,''प्रदेश में कारोबारियों की जिंदगी खतरे में है। 15 दिन में 6 कारोबारियों से लूट हो गई। बरेली के कपड़ा व्यवसायी से बदायूं में दिन दहाड़े लूट हुई। महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हैवानियत की हद हो गई।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-lashed-out-at-bjp-govt-farmers-forced-to-commit-suicide-due-to-inflation-and-debt



उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश में अन्याय-अत्याचार से बहू-बेटियां बुरी तरह परेशान है। राजधानी लखनऊ में ढाई महीने में 25 चेनें लूटी गई हैं। लखनऊ में पुलिस वाले ही लूट में शामिल पाए गए। कुंडा में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने 17 किलोमीटर पैदल चलकर पीड़िता पहुंची पर जांच के नाम पर पुलिस टालमटोल करती रही। समाजवादी सरकार के समय यूपी डायल 100 नम्बर सेवा शुरू की गई थी ताकि चंद मिनटों में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच सके। भाजपा सरकार ने 100 नम्बर बदलकर 112 कर दिया और उसको सक्रिय बनाने के बजाय निष्क्रिय कर दिया।



अखिलेश यादव ने कहा,''उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को देखते हुए आखिर कौन निवेश के लिए आगे आएगा? ऐसा लगता है भाजपा सरकार का इरादा प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का नहीं, प्रदेश के गौरव को धूल धूसरित कर देने का है।

                    




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।