मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने चलाया चरखा , सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के छायाचित्रों का किया अवलोकन

रायपुर: कांग्रेस सांसद श्री राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में लगाए गए नवा रायपुर सेवाग्राम डोम पर गांधी एवं सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी के जीवनी पर आधरित प्रदर्शिनी का अवलो…

राहुल गांधी ने चलाया चरखा , सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के छायाचित्रों का किया अवलोकन
राहुल गांधी ने चलाया चरखा , सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के छायाचित्रों का किया अवलोकन | फ़ोटो: TVL News

 रायपुर: कांग्रेस सांसद  श्री राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में लगाए गए नवा रायपुर सेवाग्राम डोम पर गांधी एवं सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी के जीवनी पर आधरित प्रदर्शिनी का अवलोकन किया एवं उजाला ग्राम संगठन, सेरीखेड़ी के महिला कारीगरों श्रीमती माहेश्वरी साहू, बसन्ती साहू एवं अनुसुइया सेन से भेंट एवं चर्चा की। 



श्री गांधी ने उनसे पूछा- आप कैसे हो, कारीगर महिलाओं ने कहा हम अच्छे है। सांसद श्री राहुल गांधी यहां स्वयं चरखा चलाया और गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके साथ थे। सांसद श्री राहुल गांधी से मिलकर उजाला ग्राम संगठन सेरीखेड़ी की महिला कारीगर श्रीमती बसंती साहू और श्रीमती माहेश्वरी साहू उत्साहित हुई। 



सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी में सात वर्षीय मोहन, जीवन संगिनी के साथ, सहकर्मियों के साथ, सत्याग्रही के साथ, गांधी टोपी में, नमक कानून का उल्लंघन, कोई कार्य छोटा नहीं, कुष्ठ रोगी की सेवा, आजाद हिंद फौज, बारडोली सत्याग्रह, शरणार्थियों के साथ, सेवा ग्राम कुटिया में, पेशावर की सार्वजनिक सभा, प्रार्थना में, एकता के लिए उपवास, मंदिर का उदघाटन, भूकम्प के पश्चात, 29 जनवरी, 1948 की अंतिम प्रार्थना तथा छत्तीसगढ़ में बापू का प्रथम आगमन 20 से 22 दिसम्बर 1920 एवं द्वितीय आगमन 22 से 28 नवम्बर 1933 के बारे में दुर्लभ छायाचित्र एवं जानकारी प्रदर्शित की गई है। 




इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गांधीवादी विचारधारा के लोग एवं वक्तागण उपस्थित रहे। प्रदर्शिनी स्थल पर नवा रायपुर सेवाग्राम स्थान के मास्टर प्लान की जानकारी दर्शायी गयी थी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।