जयपुर: Rajya Sabha Election Result 2022: राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं| चार राज्यसभा सीटों में से कांग्रेस ने तीन सीटों पर जेीत हासिल की है| बीजेपी के खाते में एक सीट आई है| बीजेपी के धनश्याम तिवारी ने जीत हासिल की है| बीजेपी प्रत्याशी सुभाष चंद्रा हार गए| भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा को 30 वोट मिले है|
राजस्थान की तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत
कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने जीत हासिल की है|
रणदीप सिंह सुरजेवाला सुरजेवाला को 43 मत मिले...मुकुल वासनिक को 42 और प्रमोद तिवारी को 41 वोट मिले|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया- कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार - प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला - राजस्थान से जीते।
CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस की विजय को 'बताया' लोकतंत्र की जीत
अशोक गहलोत ने कहा,''राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की जीत है। मैं तीनों नवनिर्वाचित सांसदों श्री प्रमोद तिवारी, श्री मुकुल वासनिक एवं श्री रणदीप सुरजेवाला को बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीनों सांसद दिल्ली में राजस्थान के हक की मजबूती से पैरवी कर सकेंगे।
2023 विस चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा:CM
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'' यह शुरू से स्पष्ट था कि कांग्रेस के पास तीनों सीटों के लिए जरूरी बहुमत है। परन्तु भाजपा ने एक निर्दलीय को उतारकर हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास किया। हमारे विधायकों की एकजुटता ने इस प्रयास को करारा जवाब दिया है। 2023 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।
भाजपा उम्मीदवार घनश्याम तिवारी...
अपनी जीत पर राजस्थान से भाजपा उम्मीदवार घनश्याम तिवारी ने कहा,''मैं सभी विधायकों और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं और बधाई देता हूं|