मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज-अंबेडकर नगर समेत यूपी कई के जिलों में हिंसा: पत्थरबाजी -तोड़फोड़, आगजनी, गाड़ियां फूंकी; अब तक 136 उपद्रवी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर ??्रदेश के जिलों में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर आज, शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ| इस दौरान प्रयागराज ,अंबेडकर…

प्रयागराज-अंबेडकर नगर समेत यूपी कई के जिलों में हिंसा: पत्थरबाजी -तोड़फोड़, आगजनी, गाड़ियां फूंकी; अब तक 136 उपद्रवी गिरफ्तार
प्रयागराज-अंबेडकर नगर समेत यूपी कई के जिलों में हिंसा: पत्थरबाजी -तोड़फोड़, आगजनी, गाड़ियां फूंकी; अब तक 136 उपद्रवी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर ??्रदेश के जिलों में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर आज, शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ| इस दौरान प्रयागराज ,अंबेडकर नगर और सहारनपुर समेत कई जिलों में हिंसक घटनाएं... पथराव... आगजनी हुई है| प्रयागराज में जमकर घरों से पत्थरबाजी हुई। DM-SSP पत्थर लगने से घायल हो गए। 



प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ। पुलिस की कई गाड़ियां भी टूट गईं। कुछ ऐसा ही माहौल सहारनपुर, मुरादाबाद, देवबंद और लखनऊ में रहा। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है| 



राज्य में आज विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अब तक कुल 136 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 37, हाथरस से 20, मुरादाबाद से 7, फिरोजाबाद से 4 और अंबेडकरनगर से 23 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है|



उत्तर प्रदेश एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि,'' पुलिस और प्रशासन के सार्थक प्रयासों के बावजूद कुछ लोगों द्वारा जानबूझ के शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास किए गए। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 136 लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है| जिसमें प्रमुख जनपद सहारनपुर, अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज हैं। 



एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि,'' ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया है जिन्होंने तोड़फोड़ की है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है| साथ ही जिन भी सरकारी, प्राइवेट संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है उसकी वसूली भी की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को भी ज़ब्त किया जाएगा|




प्रयागराज हिंसा पर पुलिस ने कहा कि,'' कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे, उनको रिकॉर्ड में लेकर मुकदमा दर्ज़ किया गया है। सभी धर्म गुरुओं से बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की CCTV द्वारा पहचान कर कार्रवाई की जाएगी|




मुरादाबाद में 10 नामजद, 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मुरादाबाद के सीटी SP अखिलेश भदौरिया ने कहा कि,'',जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश की। लगभग 10 लोग मामले में नामजद हैं और 7 की गिरफ़्तारी हुई है। 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|



सहारनपुर में 45 गिरफ़्तार

सहारनपुर के SSP  आकाश तोमर ने कहा कि,'कुछ लोगों ने बिना अनुमति लिए जुलूस निकालने की कोशिश की थी। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा कर घर भेज दिया। जिन लोगों ने भी कानून तोड़ा है उन पर मुकदमे लिखे गए हैं। मामले में कुल 45 लोगों को अलग- अलग जगह से गिरफ़्तार किया गया है|





प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी हुई: UP अपर मुख्य सचिव (गृह)

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि,प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी हुई है। जिन लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है उन पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। इन लोगों पर FIR दर्ज़ करके गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। ज़िला प्रशासन और पुलिस सतर्क है|



कानून हाथ में लेने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा: उत्तर प्रदेश सीएमओ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज की घटनाओं को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की स्वतंत्रता और स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कानून हाथ में लेने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।