मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Rajasthan RS polls: क्रॉस वोटिंग के लिए बीजेपी ने पार्टी की विधायक शोभा रानी को किया सस्पेंड

नई दिल्ली/जयपुर: Rajya Sabha Election Result 2022: BJP ने विधायक शोभारानी कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से…

Rajasthan RS polls: क्रॉस वोटिंग के लिए बीजेपी ने पार्टी की विधायक शोभा रानी को किया सस्पेंड
Rajasthan RS polls: क्रॉस वोटिंग के लिए बीजेपी ने पार्टी की विधायक शोभा रानी को किया सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/जयपुर: Rajya Sabha Election Result 2022:  BJP ने विधायक शोभारानी कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन्हें 7 दिन में स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने व्हिप के खिलाफ वोट क्यों किया|



बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने राजस्थान की विधायक शोभारानी कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कल उन्हें राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया|



राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें कांग्रेस ने जीत ली, जबकि एक सीट भाजपा के हिस्से में गई है| वहीं, भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा हार गए हैं| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा| 



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की जीत है| मैं तीनों नवनिर्वाचित सांसदों प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला को बधाई देता हूं| मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीनों सांसद दिल्ली में राजस्थान के हक की मजबूती से पैरवी कर सकेंगे|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।