जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ?? के जांजगीर-चांपा ज़िले के पिहरीद गांव में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। ऑपरेशन कल शाम से चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जमीन को 50 फीट गहरा खोदा गया है और 60-65 फीट बाद सुरंग खोदने का प्रयास किया जाएगा। CM लगातार ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं , यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे ।
उन्होंने अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा ।
मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली
मुख्यमंत्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता से बात कर उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है
मुख्यमंत्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए|
गौरतलब है कि बोरवेल में गिरा बच्चा राहुल चूंकि मूक बधिर है इसलिए उसके सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा प्रदेश दुआ कर रहा है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चे के सकुशल रेस्क्यू के लिए हरसंभव प्रयास किये जायें । इसके बाद सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राहुल को बोरवेल से निकलने में जुटी हुई है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला रात भर से घटना स्थल पर जुटा हुआ है । आपको बता दें कि कल जांजगीर के ग्राम पिहरीद मालखरौदा के बोरवेल मूक बधिर बच्चा राहुल गिर गया था । अभी बोरवेल के पैरलल डिंगिंग कर 50 फिट की खुदाई हो चुकी है । बोरवेल के पैरलल 60 फिट खुदने के बाद राहुल तक पहुँचने के लिए टनल बनायी जाएगी । फिलहाल राहुल को निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।