मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भीषण गर्मी के बीच यूपी में रिलीज हुई राकेश गुप्ता की अवधी फि??्म 'उमस' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का तापमान

उत्तर भारत में इन दिनों बेहद गर्मी है और मानसून आने को है. ऐसे में यहाँ उमस बढना तो तय ही होता है. लेकिन उससे पहले बॉक्स ऑफिस पर राकेश गुप्ता की फिल्म 'उमस' ने तापमान बढ़ा दिया है. आज यह फिल्म यूपी के…

भीषण गर्मी के बीच यूपी में रिलीज हुई राकेश गुप्ता की अवधी फि??्म 'उमस' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का तापमान
भीषण गर्मी के बीच यूपी में रिलीज हुई राकेश गुप्ता की अवधी फि??्म 'उमस' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का तापमान | फ़ोटो: TVL News

उत्तर भारत में इन दिनों बेहद गर्मी है और मानसून आने को है. ऐसे में यहाँ उमस बढना तो तय ही होता है. लेकिन उससे पहले बॉक्स ऑफिस पर राकेश गुप्ता की फिल्म 'उमस' ने तापमान बढ़ा दिया है. आज यह फिल्म यूपी के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है, जिसके सभी शोज हाउसफुल हैं. फिल्म 'उमस' एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह फिल्म अश्लीलता से कोषों दूर है. यही वजह है कि जब आज यह फिल्म सिनेमाघरों में आई है, दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है.


भोजपुरी सिनेमा  जगत फिल्म ‘त्रिशूल’ से करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर राकेश गुप्ता  ने फिल्म को लेकर कहा कि 'उमस' शानदार विषय पर बनी फिल्म है. इसलिए मैं आग्रह करता हूँ कि सब लोग एक बार ‘उमस’ को देखिए कि फिल्म कैसी बनी है? इतना तो यकीन के साथ कह रहा हूं कि यह मूवी आपको ‘नदियां के पार’ को याद दिला देगी.’ इसमें हम सबों ने खूब मेहनत किया है.  इस फिल्म में गांव का कल्चर, गांव के जीवन को पर्दे पर दिखाने की पूरी कोशिश की गई है. इसमें गांव को इसलिए दिखाया गया है कि आज की युवा पीढ़ी को समझ में आए की गांव में रहने वाले लोगों का जीवन यापन कैसे हो. मैं युवाओ से ख़ास तौर पर कहना चाहूँगा कि आप यह फिल्म जरुर देखें.


आपको बता दें कि मीरा फिल्म्स क्रियेशन के बैनर तले बनी भोजपुरी ‘उमस’ के निर्माता मीरा बी राजभर , लेखक व निर्देशक मनोज कुमार राजभर हैं. जबकि सह निर्माता उषा राजभर,ज्योति राजभर,वी साक्षी मूवी एंटरटेनमेंट है. फिल्म की मुख्य भूमिका में राकेश गुप्ता, राज राजभर, नीलम नीलू, पीहू घोष, नीलमणि, शेखर कांत झा, मीरा राजभर, तेजा, फिरोज खान, शरीफ शेख, अभिमन्यु कुमार भारती, नीतीश कुमार भारती, अरमान खान, बलिराम राजभर, अविनाश राजभर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं. संगीत कल्याण सिन्हा, विजय महतो, शिव शंकर गुप्ता का है. गीत आबिद अली, सोमा सिन्हा, नीतू पांडेय और मुन्ना दुबे का है. सिंगर कुमार सानू, विनोद राठौर, मनोज मिश्रा, इंदु सोनाली और कल्याण सिन्हा हैं.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।