मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रामपुर में दर्दनाक हादसा: पहले बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, फिर फिर पेड़ से जा भिड़ी, 6 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की बिजली के खंभे से टकराने से 6 लोगों की मौत हुई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर ह…

रामपुर में दर्दनाक हादसा: पहले बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, फिर फिर पेड़ से जा भिड़ी, 6 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर
रामपुर में दर्दनाक हादसा: पहले बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, फिर फिर पेड़ से जा भिड़ी, 6 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

रामपुर:  उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।  रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की बिजली के खंभे से टकराने से 6 लोगों की मौत हुई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। इनोवा कार में 11 लोग सवार थे। हालांकि, 2 बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। 



हादसा अजीम नगर थाना क्षेत्र के हशमत गंज के पास हुआ हैं।" ये लोग शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से रामपुर आ रहे थे। बताया जा रहा है, जब कार अजीम नगर थाना क्षेत्र के हशमत गंज इलाके में पहुंची तभी ड्राइवर ने कार पर कंट्रोल खो दिया। जिससे कार बेकाबू होकर पहले पोल से टकराई, फिर पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। 



हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे सेफ हैं, जबकि अन्य 3 की हालत गंभीर है। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कटर की मदद से गाड़ी को कटवाया और सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



हादसे में बिजली का खंभा और पेड़ दोनों टूट गए जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार विनीत पुत्र बृजेश सक्सेना, राकेश पुत्र कर्ण सिंह, कृष  पुत्र वीरेंद्र सिंह, विवेक चौहान पुत्र सोपाल, सौरभ पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना पुत्र हरिओम की मौत हो गई। 



वहीं हादसे में चालक बिट्टू, अनमोल, संजय, चिंटू और गुल्लू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।



SP अशोक कुमार ने बताया, " इस घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 लोगों की हालत गंभीर है। गाड़ी में दो बच्चे थे जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।" पुलिस  के मुताबिक,''मरने वाले 6 लोगों के नाम कृष, विनीत, राकेश, आकाश, विवेक और सौरभ है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।